फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   waiting to run of interstate buses

अंतर्राज्यीय बस सेवा संचालन का करना होगा इंतजार

Tue, 22 Jun 2021 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
waiting to run of interstate buses
अंतरराज्यीय बसों के संचालन को हरी झंडी का इंतजार
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना महामारी के कारण बंद की गई अंतरराज्यीय रोडवेज बस सेवा के लिए यात्रियों को अभी और इंतजार करना होगा। सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को राज्यों के सीमावर्ती शहरों में उतार दिया जाता है, जिससे परेशानी बढ़ रही है।
कोविड 19 संक्रमण की तेज रफ्तार होने के चलते अंतरराज्यीय रोडवेज बस सेवा को बंद कर दिया गया था। मुख्यालय ने पिछले दिनों प्रदेश के सभी आरएम ऑफिस से बसों की संख्या और राज्यों के बीच संचालन रूट चार्ट की जानकारी ली थी। जिससे बस सेवा दोबारा शुरू करने के लिए 21 जून को निर्णय लिए जाने की संभावना थी। लेकिन सोमवार को कोई फैसला नहीं हो सका। मेरठ रोडवेज रीजन के आरएम केके शर्मा ने बताया कि बस सेवा संचालन का निर्णय शासन स्तर से होना है। अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन

मेरठ से 200 से ज्यादा बसों का आवागमन
मेरठ रोडवेज रीजन की 200 से ज्यादा बसों का अंतरराज्यीय संचालन होता है। सबसे ज्यादा बसें दिल्ली जाती है। उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान के लिए बसें हैं। सेवा बंद होने से यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। दिल्ली जाने वालों को कौशांबी डिपो पर उतारा जा रहा है। वहीं, उत्तराखंड जाने वालों को भी बॉर्डर पर उतार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed