फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waiting for the mandate to install smart meters

स्मार्ट मीटर लगाने के लिए शासनादेश का इंतजार

Mon, 02 Nov 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Waiting for the mandate to install smart meters
मेरठ। कई गुना रीडिंग बनाने और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हजारों उपभोक्ताओं की बिजली बंद करने के मामले में विवादित रहे स्मार्ट मीटरों के संबंध में ढाई महीने बाद भी फैसला नहीं हो सका है। उपभोक्ताओं के यहां लगाने के लिए मंगाए गए स्मार्ट मीटरों के संबंध में पीवीवीएनएल को शासनादेश का इंतजार है।
विज्ञापन

बीती 12 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेश के अधिकतर शहरों में स्मार्ट मीटरों में हुए फाल्ट की वजह से हजारों उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। लखनऊ मुख्यालय से हुई इस गड़बड़ी ने सरकार को हिला दिया था। वहीं, स्मार्ट मीटरों के बारे में किए गए दावे भी फेल हो गए। इससे क्षुब्ध प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मामले की जांच एसटीएफ को सौंपकर 31 अक्तूबर तक स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद नए कनेक्शनों और खराब मीटरों को बदलने जाने के दौरान पुराने इलेक्ट्रानिक मीटर लगाए जा रहे हैं। 31 अक्तूबर बीतने के बावजूद शासन से कोई आदेश नहीं आया है। पीवीवीएनएल अधिकारियों का कहना है कि शासनादेश के बाद ही स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बारे में निर्णय किया जाएगा।
विज्ञापन

कई गुना तेज चलने की जांच शुरू
हाल ही में शासन को स्मार्ट मीटरों द्वारा कई गुना बिल बनाने की रिपोर्ट हाथ लगी है। इसे अधिकारियों ने एक साल से छिपा रखा था। ऊर्जा मंत्री के आदेश पर अब इस मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed