{"_id":"682ce7c34e50a0d97900f0e1","slug":"vyaapaariyo-ki-har-samaasyaa-kaa-meerut-news-c-14-1-mrt1002-866544-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की हर समस्या का विभाग करेंगे समाधान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की हर समस्या का विभाग करेंगे समाधान : डीएम
विज्ञापन
मेरठ। विकास भवन में जिलाधिकारी वीके सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक हुई। सीडीओ नुपुर गोयल ने व्यापारियों की बिंदुवार समस्याएं पढ़कर सुनाईं। डीएम ने कहा व्यापारियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। हालांकि समस्या रखने वाले ज्यादातर व्यापारी बैठक में मौजूद नहीं रहे। संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष विपुल सिंघल के बेगमबाग शिव चौक पर जाम के विषय में सीडीओ ने यातायात और नगर निगम की टीम को आदेश दिए।
सौरभ अग्रवाल की साबुन गोदाम में जाम और पार्किंग की समस्या पर नुपुर गोयल ने कहा कि नगर निगम और व्यापारियों से समन्वय कर कार्य किया जाएगा। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने मेडिकल कॉलेज के सामने पारस नर्सिंग होम से संबंधित किराया नामा का विषय रखा। अधिकारियों ने बताया कि नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। विपुल सिंघल का विषय जिमखाना में सफाई के विषय पर डीएम ने नगर निगम अधिकारियों को सफाई कराने के लिए आदेशित किया। विष्णु दत्त पाराशर की तरफ से रखे गए जीआईसी के बाहर अतिक्रमण के विषय में डीएम ने कहा कि दुकानदारों की लिस्ट बनाकर उन्हें दूसरे स्थान पर जगह दी जाएगी। व्यापार बंधु की बैठक में 35 विषय डीएम और सीडीओ के सामने रखे गए। बैठक में नवीन अग्रवाल, शैंकी वर्मा, विनोद त्यागी, विनेश जैन, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बेगमपुल पर जाम की समस्या का होगा समाधान
व्यापारी नेता विष्णु दत्त पाराशर के एक अन्य विषय शिव चौक छिपी टैंक चौराहे पर पेशाब घर के विषय में डीएम ने कहा कि एडीएम, नगर निगम और एसपी सिटी की कमेटी बना दी गई है। विनोद त्यागी सरावा ने बेगमपुल पर जाम का विषय रखा। डीएम ने एसपी ट्रैफिक और नगर निगम की टीम को कार्यवाही के लिए आदेशित किया। उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता के हापुड़ स्टैंड चौराहे के पास शौचालय निर्माण के विषय में डीएम को बताया गया कि टेंडर होने वाले हैं। अतुल गुप्ता के दूसरे आवारा कुत्तों के विषय में डीएम को बताया गया कि नगर निगम नसबंदी कराएगा।
विज्ञापन
हापुड़ रोड पर लगाई जाएंगी हाई मस्ट लाइट
व्यापारी नेता अकरम गाजी की तरफ से हापुड़ रोड पर हाईमस्ट लाइट का विषय रखा गया। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि इस पर काम किया जा रहा है। इस दौरान अकरम गाजी के शहर के अन्य स्थानों पर लाइटों के विषय पर डीएम के द्वारा संयुक्त रूप से आदेश दिए गए। विनोद त्यागी ने जवाहर क्वाटर पैंठ क्षेत्र में अवैध कब्जे का विषय रखा। डीएम ने कहा कि एक बार अतिक्रमण हटवाएं, अगर दोबारा कब्जा हुआ तो एफआईआर होगी। विष्णु दत्त पाराशर ने दिन में लाइट जलने के विषय पर डीएम ने कहा कि टाइमर लगाए जाएं।