{"_id":"6064d2fe8ebc3ec8be556575","slug":"viral-video-shows-leopard-two-teams-formed-to-catch-kithor-news-mrt532439092","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो में तेंदुआ दिखा, पकड़ने के लिए दो टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल वीडियो में तेंदुआ दिखा, पकड़ने के लिए दो टीम गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल वीडियो में तेंदुआ दिखा, पकड़ने के लिए दो टीम गठित
किठौर। वनकर्मियों के पलायन के दावों के बावजूद तेंदुए ने एक बार फिर सामने आकर जंगल में होने की तस्दीक की है। जिसके चलते ग्रामीणों में फिर खौफ पैदा हो गया है। तेंदुए की वायरल वीडियो देखने के बाद वन विभाग ने कहा कि अनुमति मिली तो तेंदुआ पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को पिंजरा लगा दिया जाएगा। वहीं, तेंदुए को पकड़ने के लिए दो टीम गठित की गई हैं।
पिछले एक सप्ताह से जड़ौदा और भड़ौली गांव के ग्रामीण जंगल में तेंदुआ देखे जाने की बात कह रहे हैं। मंगलवार को किसान गौरव के खेत में तीन शावक मिलने के बाद मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने उन्हें फिशिंग कैट बताया। कुछ समय बाद ही तेंदुआ शावकों के नजदीक खेत और फिर सड़क पर खड़ा दिखा, जिसकी लोगों ने वीडियो बनाई। ग्रामीणों ने यह वीडियो वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो देखने के बाद वन रेंजर जगन्नाथ कश्यप टीम के साथ भड़ौली के जंगल पहुंचे और वीडियो के आधार दो स्थानों पर तेंदुए की लोकेशन ट्रेस की गई। उच्चाधिकारियों से अनुमति मिल गई तो तेंदुए को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को पिंजरा लगा दिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से वनकर्मी कमलेश कुमार, गौरव कुमार, संजीव कुमार, अमित कुमार के नेतृत्व में टीम लगा दी गई है, जो लगातार गश्त करेगी। खेत मे मिले शावक जंगली बिल्ली के हैं।
विज्ञापन
दो माह पूर्व विभाग द्वारा जंगल में तेंदुए का परिवार होने की पुष्टि की गई थी। लगभग 15 दिन तक तेंदुआ ऑपरेशन चलाते हुए तीन पिंजरे लगाए गए थे। लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं आया था। आईएफएस राजेश कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही तेंदुए को पकड़ा जाएगा।