बिजनौर के लाल ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, पीएम मोदी ने ट्वीट किए फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के लाल विपिन चौधरी ने 13 सदस्यीय पर्वतारोही दल के साथ माउंट एवरेस्ट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का गौरव प्राप्त किया। विपिन तीन महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर भी फतह हासिल कर चुका है। उसका लक्ष्य सातों महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों पर भारतीय ध्वज फहराना है।
बिजनौर जनपद के झालू के गांव नवादा मुकरंदपुर निवासी 26 वर्षीय विपिन चौधरी ने 22 मई को एशिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर बचपन में संजोया अपना सपना पूरा किया। केजीके कॉलेज मुरादाबाद से एलएलबी कर रहे विपिन चौधरी तीन अप्रैल 2019 को 13 सदस्यीय पर्वतारोही दल के साथ रवाना हुआ था। इनमें तीन भारतीय पर्वतारोही अनीता कुंडू (हरियाणा), भरत (राजस्थान) और भावना (मध्य प्रदेश) शामिल थे।
अमर उजाला से मुलाकात में विपिन ने बताया कि उसका माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का सपना अथक परिश्रम और पर्वतारोहण से संबंधित बेसिक और एडवांस कोर्स से साकार हुआ। विपिन ने बताया कि जज्बे और बुलंद इरादों के साथ विपरीत मौसम में पर्वतारोहण लक्ष्य को पाया जा सकता है।
युवा पर्वतारोही विपिन इससे पहले अफ्रीका की किलीमंजारों, यूरोप की एल्ब्रुस, उत्तराखंड की डीकेडी-2, सिक्किम की रिनॉक पर्वत चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा चुका है। अब उसका लक्ष्य सातों महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर पहुंचकर भारतीय ध्वज लहराना है।
प्रधानमंत्री ने फोटो किए ट्वीट
विपिन चौधरी ने बताया कि उसके लिए यह गौरव की बात है कि उसके एवरेस्ट बेस कैंप में योगा के फोटो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं ट्वीट किए हैं।
पर्वतारोहण का जुनून
विपिन चौधरी को पर्वतारोहण का ऐसा जुनून है कि उसने एलएलबी की परीक्षा पर्वतारोहण की तिथि आने पर बीच में छोड़ दी। वह बीटीसी प्रशिक्षित है लेकिन उसका लक्ष्य पर्वतारोहण में देश का नाम रोशन करने का। उसे उम्मीद है कि प्रदेश और केंद्र सरकार उसके इस जज्बे को पूरा करने में मदद के लिए आगे आएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/