फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   violence in making cricket team

छात्रों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन छात्र घायल

Tue, 03 Sep 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
violence in making cricket team
violence in making cricket team
गंगानगर। क्रिकेट मैच की टीम बनाने को लेकर हुए विवाद में सोमवार शाम गंगानगर स्थित एक कालेज में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। कैंटीन में एक छात्र की धुनाई की सूचना पर पहुंचे रजपुरा गैंग ने हास्टल में छात्रों पर हमला बोल दिया। संघर्ष में आधा दर्जन से ज्यादा छात्र घायल हो गए। गंगानगर थाना पुलिस ने एक दर्जन छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे रजपुरा निवासी एलएलबी का एक छात्र मारपीट के इरादे से कालेज कैंटीन में पहुंचा था। इस पर दूसरे गुट के छात्रों ने मिलकर इस छात्र की पिटाई कर दी। इसके बाद गुस्साए छात्र ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। जिस पर रजपुरा गैंग के छात्रों ने हॉस्टल में पहुंचकर छात्रों पर हमला बोल दिया। कॉलेज के हास्टल व कैंटीन में काफी देर तक मारपीट का दौर चला। डंडे, हॉकी व कुल्हाड़ी चलने से कई छात्रों को सिर फट गए। कॉलेज प्रशासन के अधिकारी मारपीट के बाद बीचबचाव करने पहुंचे। सूचना मिलने पर गंगानगर पुलिस भी कालेज में पहुंच गई। पुलिस ने मौके से पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा छात्रों को प्राथमिक उपचार कराने के बाद पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल ने बताया कि छात्रों के दो गुटों में क्रिकेट मैच की टीम बनाने को लेकर मारपीट हुई थी। मारपीट में शामिल छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed