फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vinayak's move to shore up the disability

दिव्यांगता को किनारे कर आगे बढ़ रहे विनायक के बहादुर कदम

Wed, 15 Jan 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Vinayak's move to shore up the disability
विनायक को मिठाई खिलाते शांति निकेतन स्कूल के शिक्षक।
दिव्यांगता को किनारे कर आगे बढ़ रहे विनायक के कदम
विज्ञापन

गंगानगर। अगर इरादे मजबूत हों तो दुनिया की कोई भी बाधा आपका रास्ता नहीं रोक सकती। इसी मंत्र पर आगे बढ़ते हुए मूकबधिर बैंडमिंटन प्लेयर विनायक बहादुर सफलता की सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ रहे हैं। आगामी 22 जनवरी को उन्हें दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।
मंगलवार को शांति निकेतन स्कूल के सिटी ऑफिस पर आयोजित प्रेसवार्ता में विनायक के दादा व माता-पिता पत्रकारों से मुखातिब हुए। माता-पिता भी सुनने व बोलने में सक्षम नहीं हैं। उनकी दादी भी इसी बीमारी से पीड़ित थीं। विनायक के पिता दीपक बहादुर बैंक में नौकरी करते हैं। दादा खगेश बहादुर ने बताया कि विनायक ने सात वर्ष की उम्र से बैडमिंटन खेलना शुरू किया। चौदह तक आते-आते सफलता के नए आयामों को छू लिया। प्रभातनगर निवासी विनायक ने अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर चार स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक जीते हैं। राज्य स्तर पर 10 स्वर्ण, 9 रजत व तीन कांस्य पदक जीते हैं। 2017 में उन्हें बिहार विकलांग खेल अवार्ड समारोह-2017 में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा अजातशत्रु अवार्ड से सम्मानित किया गया था। बहुप्रतिभावान ने चित्रकला, क्विज व लेखन, प्रोप्स मेकिंग, म्यूजिकल चेयर, शतरंज आदि में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 22 जनवरी को उन्हें दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। एक लाख का नकद पुरस्कार भी मिलेगा। साथ ही वह गणतंत्र दिवस की परेड में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

- खेल के साथ पढ़ाई में भी अव्वल
विनायक बहादुर शांति निकेतन विद्यापीठ में कक्षा आठवीं के छात्र हैं। सुनने व बोलने में अक्षम विनायक कृत्रिम यंत्र के जरिए सुनते हैं। इशारों के जरिए शिक्षक को अपनी बात बताते हैं। प्रधानाचार्या विभा गुप्ता ने बताया कि वह कक्षा में सामान्य छात्रों की तरह पढ़ाई करते हैं। लेखन व निबंध प्रतियोगिता में विजयी रह चुके हैं। परीक्षाओं में हमेशा अच्छे अंक प्राप्त करते हैं। डायरेक्टर विशाल जैन ने कहा कि उन्हें विनायक के शांति निकेतन का छात्र होने पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed