फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers has ruckus after killing blue cow near the temple in Bijnor district

मंदिर के पास नीलगाय को मारने पर जमकर हंगामा, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

Wed, 30 Oct 2019 06:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 30 Oct 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Villagers has ruckus after killing blue cow near the temple in Bijnor district
हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद में नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव दबखेड़ी में मंदिर के पास नीलगाय को मारने पर जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर पहुंचकर गांव खजूरी में जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ और एसडीएम ने नीलगाय को मारने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने दबखेड़ी निवासी प्रशांत कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  

विज्ञापन


गांव दबखेड़ी निवासी कमलवीर सिंह ने अपने खेत पर सड़क के किनारे जाहरवीर मंदिर का निर्माण कराया है। मंगलवार रात मंदिर के पास स्थित सत्यपाल सिंह के चारे के खेत में किसी ने एक नीलगाय को मारकर मांस निकाल लिया और अवशेष वहीं छोड़ दिए। बुधवार सुबह जब सत्यपाल सिंह अपने खेत पर गया तो वहां नीलगाय के अवशेष पड़े देखकर उसने गांव में सूचना दी। मंदिर के पास नीलगाय को मारने की सूचना पर ग्रामीणों में रोष फैल गया और मौके पर भारी लोग एकत्र हो गई। 
विज्ञापन


वहीं सूचना लगने पर गोरक्षा दल, हिंदू जागरण मंच सहित कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर स्थित गांव खजूरी पहुंचकर जाम लगा दिया और हाईवे के बीच धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुलिस ने मारा छापा, मिले गोवंशीय पशुओं के अवशेष, हंगामे के बाद चौकी इंचार्ज सहित पांच सस्पेंड

Villagers has ruckus after killing blue cow near the temple in Bijnor district
हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

जाम लगाने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने नीलगाय को मारने वालों की गिरफ्तारी होने तक जाम खोलने से मना कर दिया। सूचना पर एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ आरके श्रीवास्तव वहां पहुंचे और धरने पर बैठे हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री जितेंद्र बैंस से वार्ता कर जाम खोलने को कहा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि नीलगाय को मारने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम खोल दिया गया। पुलिस ने इस मामले में गांव दबखेड़ी निवासी प्रशांत कुमार की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 51 (1) में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि नीलगाय को मारने के मामले की जांच की जा रही है। जाम लगाकर मार्ग अवरुद्ध करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हुई हैं गोकशी की घटनाएं
दबखेड़ी के पास स्थित गांव गांवड़ी पनियाला गोकशी के लिए बदनाम है। इस गांव में गोकशी करने वालों के विरुद्ध पुलिस अक्सर कार्रवाई करती रहती है। दो माह पूर्व भी पुलिस ने इस गांव में गोकशी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। चर्चा है कि दबखेड़ी में नीलगाय का शिकार करने वाले भी इसी गांव के हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गोकशी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed