फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers create ruckus at CNG plant

ग्रामीणों का सीएनजी प्लांट पर हंगामा

Tue, 13 May 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Villagers create ruckus at CNG plant
दौराला- सीएनजी प्लांट से निकली मैली मार्ग पर डाली गई। स्रोत : ग्रामीण
दौराला। जीतपुर मार्ग स्थित सीएनजी प्लांट पर सोमवार को जीतपुर के ग्रामीणों ने हंगामा किया। आरोप है कि प्लांट से निकलने वाली मैली को गांव के चारों ओर से आने वाले रास्ते पर डाल दिया जाता है, जिस कारण बारिश में यहां फिसलन हो जाती है। मैली से उठती बदबू व पनप रहे मच्छरों से ग्रामीण बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने प्लांट मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रधान विजय पंवार के नेतृत्व में ग्रामीण सोमवार सुबह प्लांट पर एकत्रित हुए और प्लांट मालिक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। प्रधान ने बताया कि प्लांट सरकार के आदेश पर मानक के अनुसार स्थापित किया गया था, लेकिन मालिक मानकों का उल्लंघन कर रहे हैं। प्लांट से निकलने वाली मैली को रास्ते पर डाल दिया जाता है। इस प्लांट की वजह से गांव का पानी दूषित होने लगा है। पूर्व प्रधान जयवीर ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से जिलाधिकारी, एसएसपी, एसडीएम, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जा चुकी है, परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई नहीं होने से प्लांट मालिक अपनी मर्जी चला रहा है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण प्रशांत ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों को आंदोलन करने पर विवश होना पड़ेगा। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed