फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villager on bicycle dies after being struck by a Hydra crane.

Meerut News: हाइड्रा की चपेट में आकर साइकिल सवार ग्रामीण की मौत

Thu, 18 Jun 2026 08:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Villager on bicycle dies after being struck by a Hydra crane.
ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख कर जाम लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मिल रोड़ पर हाइड्रा (क्रेन) की चपेट में आने से गांव ततीना निवासी साइकिल सवार सतबीर की मौत हो गई। हाइड्रा का चालक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर गांव वाले मौके पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। गांव वालों की मांग थी कि हाइड्रा के मालिक और चालक को मौके पर बुलाया जाए। थाना प्रभारी के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर शव पुलिस को सौंपा।

बृहस्पतिवार शाम 6.30 बजे के आसपास गांव ततीना निवासी सतबीर (55) पुत्र जयपाल साइकिल से मवाना से सामान लेकर वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही मिल के पास पहुंचा तो मवाना की ओर से रहे हाइड्रा के चालक द्वारा हाइड्रा मिल की दीवार के पास खड़े करने के दौरान सतबीर साइकिल सहित हाइड्रा की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हाइड्रा का पहिया सतबीर के ऊपर से उतर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हाइड्रा का चालक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर गांव वाले मौके पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन गांव वालों की मांग थी कि हाइड्रा के चालक और मालिक को मौके पर बुलाया जाए। थाना प्रभारी के काफी समझाने व कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद गांव वाले शांत हुए और शव पुलिस को सौंपा। पुलिस ने हाइड्रा को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मवाना। सतबीर गांव में ही रहकर खेती करता था। उसके कोई बच्चा नहीं है। सूचना पर पत्नी सरोज भी मौके पर पहुंच गई। सरोज का रो रोकर बुरा हाल था। सरोज के करुण क्रंदन ने सभी की आंखे नम कर दी।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed