{"_id":"69343a229d2b2de7750bc6be","slug":"vijay-selected-for-housing-scheme-in-shillong-meerut-news-c-29-1-mng1007-160141-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विजय का आवासीय योजना के लिए शिलांग में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विजय का आवासीय योजना के लिए शिलांग में चयन
Sat, 06 Dec 2025 07:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 06 Dec 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
किसान इंटर कॉलेज ककरौली में दसवीं कक्षा के छात्र विजय राज को सम्मानित करते प्रधानाचार्य व अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरौली। किसान इंटर कॉलेज ककरौली के 10वीं कक्षा के छात्र एवं एथलीट विजय राज का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण के शिलांग स्थित स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के लिए हुआ है। छात्र का चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। शनिवार को कॉलेज में छात्र को सम्मानित किया गया।
बेहड़ा सादात निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि उनके पुत्र विजय राज ने 23 सितंबर को प्रयागराज स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित नॉर्थ जोन भाला फेंक प्रतियोगिता में 66.93 मीटर का शानदार थ्रो करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उसे स्वर्ण पदक प्रदान किया गया और यहीं से उसके चयन का मार्ग प्रशस्त हुआ। चयन के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण ने विजय राज को 2026-27 सत्र के लिए शिलांग के आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विजय अब 10 दिसम्बर को शिलांग में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी छात्र कई राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुका है।
प्रधानाचार्य शेखर सिंह ने कहा कि उसका चयन क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य छात्रों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, पीटीआई उधम सिंह, शाहबुद्दीन, नरेंद्र नाथ पांडेय, धर्मवीर और अजीत मौजूद रहे।