{"_id":"5aca74014f1c1be56b8b4786","slug":"vidyut-nigam-ki-laparvaahi-ne-li-masoom-ki-jaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम की लापरवाही ने ली मासूम की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम की लापरवाही ने ली मासूम की जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम की लापरवाही के कारण रविवार को सैनी गांव में एक ढाई साल के मासूम की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। गांव के जंगल में तीन दिन पहले आई आंधी के कारण विद्युत तार टूट गया था, जिसे शिकायत के बाद भी सही नहीं किया गया। इससे गुस्साएं ग्रामीणों ने बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया।
इंचौली थाना क्षेत्र के सैनी गांव में मोनू पुत्र सुरेश पाल अपने परिवार के साथ रहता है। मोनू के मुताबिक उन्होंने सैनी स्थित पुलिस फायरिंग रेंज के पास ठेेके पर जमीन ली हुई हैं। रविवार सुबह उसके पिता सुरेशपाल, पत्नी पूजा और ढाई वर्षीय पुत्र कृष्णा खेत पर गए थे। इस दौरान वहां खेत में टूटे पड़े विद्युत तार (एलटी लाइन) की चपेट में कृष्णा आ गया। इस पर परिजन कृष्णा को डॉक्टर के पास ले जाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अमन विहार बिजली घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। विद्युत निगम के अधिकारियों ने परिजनों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। बाद में लाइन मैन ने मौके पर जाकर टूटे तार को जोड़ा। परिजनों ने विद्युत निगम के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
कई बार की शिकायत
कृष्णा के दादा सुरेशपाल ने बताया कि तीन दिन पूर्व आई आंधी में बिजली कातार टूट गया था। खेतों में पहुंचे ग्रामीणों ने बिजलीघर पर इसकी जानकारी दी, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की और तार खेत में ही पड़ा रहा। वहीं मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कृष्णा की छोटी बहन अनन्या है।