फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   video viral sequerty by sadhika in ashram of Asharam bapu

आसाराम बापू के आश्रम में साधिकाओं से मारपीट, वीडियो वायरल, लखनऊ तक गूंजा मामला

Mon, 07 Oct 2019 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
video viral sequerty by sadhika in ashram of Asharam bapu
सीसीटीवी में कैद हुए भागते हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परतापुर में गूमी मार्ग स्थित आसाराम के आश्रम और महिला उत्थान आश्रम में साधिकाओं से मारपीट के मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। वीडियो वायरल होने पर रविवार को परतापुर पुलिस जांच करने आश्रम में पहुंची। लेकिन आश्रम में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं मिले। आश्रम की साधिकाओं ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


एक अक्तूबर को आसाराम आश्रम में स्विफ्ट कार से आए 4-5 हथियारबंद युवकों ने साधिकाओं के साथ मारपीट, गालीगलौज और तोड़फोड़ करते हुए रिठानी निवासी साधक रामू भाई पर फायरिंग कर दी थी। आरोपियों ने दो दिन में आश्रम खाली करने की धमकी दी थी। खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़े गिरोह का पर्दाफाश, मुंबई के रास्ते चीन भेजते थे मृत जानवरों का मीट, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

साधिकाओं ने तुरंत ही घटना की सूचना पुलिस को दी थी। जिस पर परतापुर इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा मौके पर गए थे। साधिकाओं का कहना है कि पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। पांच दिन बाद पुलिस ने आश्रम संचालिका पुष्पांजलि की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस की हीलाहवाली के कारण साधिकाएं दहशत में हैं। साधिकाओं का आरोप है शुक्रवार को भी कुछ लोग धमकी देने पहुंचे थे। लेकिन वह गेट से ही फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: सपा विधायक नाहिद हसन मामले में कोर्ट ने पुलिस को दी कुर्की की अनुमति, आवास पर नोटिस चस्पा

रविवार को साधिकाओं ने आश्रम का गेट तक खोलने से मना कर दिया। आश्रम संचालिका पुष्पांजलि ने बताया कि आश्रम की चारदीवारी पर कटीले तारों की व्यवस्था की है। बदमाशों में एक का नाम तरुण त्यागी था। पुलिस के अनुसार कार के नंबर को सर्च किया गया तो कार मालिक का नाम कपिल त्यागी आया है।

पुलिस टीमें रविवार को गाजियाबाद भी भेजी गईं। लेकिन देर शाम तक पुलिस कुछ भी बताने से बचती रही। आश्रम में लगभग एक दर्जन साधिकाएं हैं। इंस्पेक्टर परतापुर का कहना है कि मामला मारपीट का था।

बाहरी युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। घटना की रिपोर्ट भी दर्ज है। एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो काफी पुरानी बताया गया है। मारपीट के बाद कुछ लोग कार में बैठकर फरार हो रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed