फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video viral : In charge of the accused in Kotwali, the charge was expensive, suspended

Video viral : थाने में बेल्ट से युवक की पिटाई करना थाना प्रभारी को पड़ा महंगा, SSP ने किया सस्पेंड

Wed, 03 May 2017 10:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Wed, 03 May 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
Video viral : In charge of the accused in Kotwali, the charge was expensive, suspended
एसएसपी ने कोतवाली प्रभारी को किया सस्पेंड

सहारनपुर में शहर के एक स्कूल में एडमिशन के मामले को लेकर ठगी के आरोप में पकड़े गए एक व्यक्ति की थाने में पिटाई करना कोतवाली प्रभारी को भारी पड़ गया। पिटाई की वीडियो वायरल हुई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि प्रशांत गुप्ता ने एक स्कूल में अपने अच्छे संबंध बताते हुए उसके बच्चे का एडमिशन कराने के नाम पर उससे 25 हजार रुपये ले लिया। एडमिशन तो हुआ नहीं, जब उससे पैसे वापस मांगे गए तो पैसे देने से इंकार कर दिया और सत्ताधारी पार्टी के एक बड़े नेता से संबंध होने का रौब गालिब करते हुए खुद को भी नेता बताया। जब पीड़ित ने संबंधित सत्ताधारी नेता से इसकी शिकायत की तो उन्होंने पार्टी से आरोपी का कोई संबंध होने से मना कर दिया।

विज्ञापन

प्रशांत गुप्ता के खिलाफ मंडी कोतवाली में तहरीर दी

Video viral : In charge of the accused in Kotwali, the charge was expensive, suspended
युवक की पिटाई करने पर प्रभारी सस्पेंड

उसके बाद पीड़ित ने इस मामले में प्रशांत गुप्ता के खिलाफ मंडी कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि पहले तो पीड़ित मिथलेश ने अपने साथियों के प्रशांत गुप्ता की पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि कोतवाली में प्रशांत गुप्ता के साथ पुलिस ने मारपीट की। इसका वीडियो किसी प्रकार से वायरल हो गया। कोतवाली परिसर में पिटाई का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला कप्तान तक पहुंचा तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी की लापरवाही मानी। उन्होंने कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे का कहना है कि थाना परिसर में शिष्टाचार के विरुद्ध किसी व्यक्ति की पिठाई करने एवं इसकी वीडियो वायरल होने से कोतवाली प्रभारी की लापरवाही सामने आई है। जिस कारण कोतवाली प्रभारी को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed