{"_id":"5a1519704f1c1bee688bd0d3","slug":"video-viral-dabang-sahukars-forgot-humanity-workers-beat-badly-by-slippers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग साहूकार ने इंसानियत को किया शर्मसार, युवक को मुर्गा बनाकर चप्पलों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंग साहूकार ने इंसानियत को किया शर्मसार, युवक को मुर्गा बनाकर चप्पलों से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
गरीब युवक की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। वीडियो में एक साहूकार गरीब युवक को मुर्गा बनाकर बेरहमी से पीटता दिख रहा है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दबंग साहूकार ने इंसानियत को परे रख बर्तन के कारीगर को जूतों से बुरी तरह पीटा। बताया जा रहा है कि ब्याज की मोटी रकम चुकता नहीं करने पर साहूकार ने गरीब का पीट-पीटकर ये हाल किया। हालांकि इस मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस भी यही कह रही है कि ऐसा कोई मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
बता दें कि साहूकार ने अपनी दबंगई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। जो तेजी से वायरल हो रहा है। हमारे संवाददाता ने इस मामले में पुलिस से संपर्क किया तो पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया, लेकिन कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई में कुछ भी सामने आया तो जानकारी जरूर दी जाएगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/