फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video Viral: After the arrest of Chandrashekhar, this woman will handle the Front

Video Viral: चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद यह महिला संभालेगी भीम आर्मी की कमान

Tue, 13 Jun 2017 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 13 Jun 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
Video Viral: After the arrest of Chandrashekhar, this woman will handle the Front
भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद

एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला यह कह रही हैं कि बाबा साहेब का मिशन रुकने नहीं दिया जाएगा। चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद इसी महिला ने भीम आर्मी की कमान संभाल ली?   

विज्ञापन



सहारनपुर जातीय हिंसा के मास्टरमाइंड और भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ 'रावण' को भले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन सहारनपुर में दंगा थम जाये ये बड़ी बात होगी। क्योंकि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद की गिरफ्तारी के बाद सेना का मोर्चा उसकी मां ने संभाल लिया है। चंद्रशेखर की मां ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह लोगों से अपील कर रही है कि आगामी 18 जून को फिर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन होगा और ज्यादा से ज्यादा लोग इकट्ठा हो। ताकि भीम सेना की शक्ति और बढ़ सके। इस 22 सेकेंड के इस वीडियो में चंद्रशेखर की मां बाबा साहेब की मूर्ति के सामने बैठकर कह रही हैं कि मैं चंद्रशेखर की मां हूं और 18 जून को दिल्ली आ रही हूं। ये बाबा साहेब का मिशन है इसे रुकने नहीं देना हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग दिल्ली पहुंचे।

विज्ञापन

हिमाचल के डलहौजी से गिरफ्तार था चंद्रशेखर

Video Viral: After the arrest of Chandrashekhar, this woman will handle the Front
भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर

गौरतलब है कि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ 'रावण' को यूपी पुलिस ने हाल ही में हिमाचल के डलहौजी से गिरफ्तार कर लिया था। सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद से ही चंद्रशेखर फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तालश में जुटी हई थी लेकिन पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। बता दें कि सहारनपुर में हुए दंगे के पीछे चंद्रशेखर का हाथ बताया जा रहा था। लेकिन इसकी पुष्टी तभी होगी जब चंद्रशेखर इस बात को कबूल लेगा। 

काफी लंबे समय से भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद फरार चल रहा था। इसके अलावा पुलिस ने भीम आर्मी के दो पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक विधानसभा अध्यक्ष दीपक तथा दूसरा नगर अध्यक्ष प्रवीण शामिल है। दोनों पर पुलिस चौकी में आगजनी, तोड़फोड़, पुलिस एवं मीडिया पर हमले का आरोप है।

Video Viral: After the arrest of Chandrashekhar, this woman will handle the Front
भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामनगर में ग्राम शब्बीरपुर में हुए बवाल के विरोध में 9 मई को जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि भीम सेना ने पुलिस प्रशासन पर जाम लगाकर पथराव कर पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कह, आगजनी की और मौके पर पहुंचे मीडिया के लोगों से मारपीट कर उनके वाहनों एवं उनके आसपास खडे़ वाहनों में आग लगा दी।

पुलिस ने इन घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपक निवासी बहादुरगढ़ थाना देवबन्द तथा प्रवीण गौतम निवासी रामगढ़ थाना कुतुबशेर शामिल है। दीपक  भीम आर्मी का विधानसभा अध्यक्ष है तथा प्रवीण गौतम भीमआर्मी का नगर अध्यक्ष है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोतवाली देहात क्षेत्र के मल्हीपुर रोड स्थित सनसिटी कालोनी के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से घटनाओं को अंजाम देने के संबंध में और इसमें शामिल अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed