सीएए-एनआरसी के विरोध में बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बताई जा रही पार्षद की बेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों 20 दिसंबर को मेरठ नगर निगम के पार्षद गफ्फार आई एम नॉट टेररिस्ट (I Am Not Terrorist) लिखी जैकेट पहनकर निगम और शहर में संदेश देने का काम किया था।
पार्षद का कहना था देश में किसी बात को लेकर अपना विरोध प्रकट करना कोई अपराध नहीं है। सीएए का अगर कुछ लोग विरोध कर रहे हैं तो वे टेररिस्ट नहीं हैं। इसीलिए उन्होंने जैकेट पर (I Am Not Terrorist) लिखा, जो उनकी बात को सांकेतिक रूप से दर्शाता है।
गौरतलब है कि उस समय भी नगर निगम बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हुआ था। अब बुधवार को जिस बच्ची का वीडियो वायरल हुआ है, वह इसी पार्षद की बेटी बताई जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इससे पहले पार्षद ने सीएए का विरोध करते हुए नगर निगम में यह जैकेट पहनी थी ।