{"_id":"6341d4a8cc1c226d9152742e","slug":"video-of-police-officer-taking-bribe-went-viral-city-news-mrt608749955","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो हुआ वायरल
सीओ कोतवाली ने जांच रिर्पोट एसएसपी को भेजी
संवाद न्यूज एजेसी
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाने के समर गार्डन चौकी इंचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें दरोगा ने एक युवक से रुपये लेते हुए दिखाई दे रहा है। 26 सेकेंड का यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने दरोगा के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं।
हाल ही में वायरल हुआ वीडियो पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में एक गोदाम का दृश्य दिख रहा है। इसमें दरोगा किसी शख्स से रुपये लेते दिख रहा है। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि वीडियो का प्राथमिक स्तर पर परीक्षण किया गया है। कैमरे में तस्वीर धुंधली होने के कारण पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। फिलहाल अब तक की जांच के आधार पर रिपोर्ट भेज दी गई है।