फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of making roti by spitting in wedding ceremony goes viral, creates ruckus

Meerut News: शादी समारोह में थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, हंगामा

Tue, 25 Feb 2025 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Video of making roti by spitting in wedding ceremony goes viral, creates ruckus
अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ--
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित विवाह मंडप का बताया जा रहा वीडियो
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। दिल्ली रोड पर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक शादी समारोह में थूककर रोटी बनाने का वीडियो क्लिप सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिंदू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कार्यकर्ताओं के साथ विवाह मंडप पहुंचकर हंगामा किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
यह वीडियो दिल्ली रोड स्थित प्रेम ग्रीन विवाह मंडप का 21 फरवरी को हुई शादी का बताया जा रहा है। इसमें एक कारीगर तंदूर में रोटियां लगाने से पहले उन पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। किसी ने अपने मोबाइल से इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। अब इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ विवाह मंडप पहुंचे सचिन सिरोही ने कारीगर के बारे में मंडप के स्टाफ से बातचीत की। सचिन सिरोही ने कहा कि आए दिन थूककर रोटी बनाने के वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं। तुच्छ मानसिकता के कुछ लोग दूसरों का धर्म भ्रष्ट करने के षडयंत्र के तहत ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। 24 घंटे के भीतर यदि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए और रासुका के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ऐसे लोगों को अपने यहां रोटी बनाने के लिए बुलाने वाले मंडप संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
---
सभी मंडपों में नहीं लगे सीसीटीवी
सचिन सिरोही ने कहा कि इस तरह का वर्ष 2021 में उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में पहला मुकदमा दर्ज कराया था। तब सभी विवाह मंडपों और रेस्टोरेंट में भोजन की व्यवस्था वाली जगहों पर सीसीटीवी लगवाने की मांग भी की थी। इसके बाद भी कई विवाह मंडपों में अभी तक सीसीटीवी नहीं लगवाए गए हैं। सभी विवाह मंडपों और रेस्टोरेंट में सीसीटीवी कैमरे लगवाना प्रशासन सुनिश्चित करे।

---
पहले भी वायरल हो चुके हैं ऐसे वीडियो
थूककर रोटी बनाने के वीडियो पूर्व में भी वायरल हो चुके हैं। 27 दिसंबर को नौचंदी क्षेत्र में हापुड़ रोड स्थित पहलवान ढाबे पर थूककर रोटी बनाने वाले दो कारीगरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले जानी थाना क्षेत्र के कुराली गांव में एक कारीगर का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में भी बागपत के सैडभर गांव निवासी युवक को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed