{"_id":"597cba6e4f1c1b6c648b4836","slug":"vice-presidential-family-reached-the-mango-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम की दावत में पहुंचा उपराष्ट्रपति का परिवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम की दावत में पहुंचा उपराष्ट्रपति का परिवार
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
अाम का लुत्फ लेती सलमा अंसारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का परिवार शनिवार को झिंझाना में पूर्व चेयरमैन के पुत्र मुन्ने मियां के घर पहुंचा। वहां सभी ने आम की दावत में भाग लिया। कस्बे के पूर्व चेयरमैन साजिद मियां के पुत्र मुन्ने मियां के आमंत्रण पर शनिवार को दोपहर 12 बजे उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी और रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल जमीरूद्दीन (फिल्म स्टार नसीरूद्दीन शाह के भाई) तथा बच्चों के साथ पहुंचे। सबसे पहले परिवार और बच्चों के साथ लंच किया। फिर गांव गाजीपुर स्थित बाग में आम की दावत में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न किस्मों के आमों का लुत्फ उठाया। इसके बाद उपराष्ट्रपति की पत्नी करनाल के रास्ते दिल्ली लौट गईं। मेजबान मुन्ने मियां ने बताया कि उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के साथ उनका पुराना नाता है। दावत में सूजे मियां, शाहबुद्दीन के अलावा एसडीएम दुष्यंत मौर्य, सीओ वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन