{"_id":"6a5cdbcd10681e740903a6c8","slug":"vhps-bal-sanskar-varg-organized-meerut-news-c-72-1-mct1005-156454-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विहिप के बाल संस्कार वर्ग का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विहिप के बाल संस्कार वर्ग का आयोजन
Sun, 19 Jul 2026 07:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 19 Jul 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति मेरठ महानगर ने रविवार को मुक्ताकाश विद्यालय में एक दिवसीय बाल संस्कार अभ्यास वर्ग का आयोजन किया। इसका उद्देश्य बच्चों को संस्कार, देशभक्ति और धर्म से जोड़ना है। विभाग संयोजिका विचित्रा ने प्रातः 9 बजे दीप प्रज्वलन कर वर्ग का शुभारंभ किया। इसमें मातृशक्ति की बहनों को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें बौद्धिक कथाएं, श्लोक, मंत्र, देशभक्ति गीत और भजन सिखाए गए। महानगर सहसंयोजिका कविता, प्रखंड संयोजिका पदमा और संगीता भी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन