फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicles running on the expressway at a speed of 120

120 की रफ्तार से एक्सप्रेसवे पर दौड़ रहे वाहन

Fri, 12 Feb 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Vehicles running on the expressway at a speed of 120
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक किया गया तैयार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एक महीने बाद मेरठ से दिल्ली का सफर मिनटों में किया जा सकेगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अब अंतिम चरणों का कार्य किया जा रहा है। अभी भी वाहन एक्सप्रेसवे पर 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रहे हैं। एक्सप्रेसवे के चौथे चरण में डासना से मेरठ तक तैयार की गई इस सड़क को बनाने में काफी रुकावटें आईं, लेकिन जीआर इंफ्रा ने तेजी से कार्य करते हुए फिलहाल इसे पूरा कर दिया है। परतापुर इंटरचेंज से ईपीई तक एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है। मात्र 20 मिनट में परतापुर से ईपीई तक वाहन पहुंच रहे हैं।

32 किमी के इस चरण में डिवाइडर पर पॉम सहित अन्य प्रजाति के पौधे लगाए जा रहे हैं, जिससे परतापुर से चलने एक अलग नजारा दिखाई दे। इसे अलावा डिवाइडर के बीच में लाइटों को लगाने का कार्य किया जा रहा है। परतापुर इंटरचेंज पर बने पहले अंडरपास के ऊपर से बृहस्पतिवार शाम को देहरादून से मोदीनगर की और जाने वाले छोटे व बड़े वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। इस आवागमन से परतापुर बाईपास पर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। बाईपास स्थित वाटर पार्क से ओवरब्रिज तक फ्लाईओवर दो दिन पहले तैयार कर दिया गया था। जिसको फाइनल टच देने के बाद गुरुवार को सभी छोटे व बडे़ वाहनों के लिए खोल दिया गया। शाम के समय वाहनों की अधिकता के कारण ओवरब्रिज के नीचे जाम की स्थिति बनी रही। अब देहरादून से दिल्ली को जाने वाले वाहन परतापुर इंटरचेंज पर बने पहले अंडरपास के ऊपर से जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed