फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicles passing through both sides of flyover in Partapur

परतापुर में फ्लाईओवर के दोनों तरफ से गुजरने लगे वाहन

Thu, 24 Sep 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Vehicles passing through both sides of flyover in Partapur
परतापुर में फ्लाईओवर के दोनों तरफ से गुजरने लगे वाहन
विज्ञापन

मेरठ/परतापुर। परतापुर इंटरचेंज पर अब कार्य की रफ्तार में तेजी आई है। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में रूट डायवर्जन की खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद बुधवार को परतापुर इंटरचेंज पर बने फ्लाईओवर के दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया। पहले वाहनों का आवागमन फ्लाईओवर के एक साइड से किया जा रहा था। इसके खुलने से अब दिल्ली और मेरठ की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को राहत मिली है।
वहीं, यहां बने फुटओवर ब्रिज और भूड़बराल रजबहे पर दो दिन बाद लिंटर डाला जाएगा। उसके बाद अंडरपास भी खोल दिया जाएगा। अंडरपास खुलने के बाद एक बार फिर रूट डायवर्जन होगा। इसके लिए अंडरपास के पास आरई वाल के पास स्वैप वाल बनानी शुरू कर दी है। पिछले लगभग छह महीने से परतापुर इंटरचेंज पर कार्य बिलकुल ठप था। एक्सप्रेसवे का प्रमुख केंद्र होने के बावजूद यहां निर्माण की गति काफी धीमी थी। इसके लिए कई बार एनएचएआई ने भी निर्माणकर्ता कंपनी जीआर इंफ्रा को कार्य की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

नालों की सफाई के लिए निगम अफसरों से की वार्ता
मेरठ। दिल्ली रोड पर चल रहे रैपिड रेल पिलर निर्माण में दो बड़े नालों पर लिंटर डालने में आ रही परेशानी को लेकर एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह से वार्ता की। बुधवार शाम नगर निगम और तहसील के अधिकारियों ने एनसीआरटीसी अफसरों से वार्ता के बाद बृहस्पतिवार से नालों की सफाई रोजाना करने के लिए आश्वस्त किया है। इस दौरान थाने के सामने खडे़ वाहनों से आ रही दिक्कतों पर भी विचार विमर्श हुआ। एनसीआरटीसी अफसरों ने कहा कि डीएन पॉलीटेक्निक के पास नाले को चौड़ा करना है। यहां नाले में जहरीले जानवर हैं। जिससे खतरा बना हुआ है। वहीं, नालों में गंदगी व सिल्ट जमा है, उनको साफ कराने के लिए भी नगर निगम से कहा है। वहीं, तहसील की टीम ने नालों की पैमाइश भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed