{"_id":"5e0cfe7a8ebc3e87d171de7c","slug":"vehicle-theft-gang-caught-meerut-news-mrt4616330167","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 से ज्यादा बाइक चोरी करने वाला गैंग दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 से ज्यादा बाइक चोरी करने वाला गैंग दबोचा
विज्ञापन
200 से ज्यादा बाइक चुराने वाला गैंग दबोचा
मेरठ। परीक्षितगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जिलों से बाइक चोरी करता था। दो साल में 200 से ज्यादा बाइक चोरी कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने चोरी की सात बाइक बरामद की हैं। गिरोह का एक बदमाश फरार है।
पुलिस लाइन में एसपी देहात अविनाश पांडेय और सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने बुधवार को इस गैंग का खुलासा किया। बताया कि पिछले कई दिनों से परीक्षितगढ़ समेत कई स्थानों से बाइक चोरी की सूचनाएं मिल रही थीं। मुखबिर की सूचना पर एसओ परीक्षितगढ़ कैलाश चंद्र ने मंगलवार देर रात मेरठ परीक्षितगढ़ रोड पर चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को पकड़ा। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शुभम पुत्र चमन सिंह निवासी सिखेडा और आमिर पुत्र उम्मेद निवासी सौंदत थाना परीक्षितगढ़ हैं। जबकि रितिक निवासी सिखेड़ा फरार हो गया। दोनों के खिलाफ मुजफ्फरनगर, हापुड़ और मेरठ में 19 मुकदमे दर्ज हैं। चोरी की बरामद सात बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट मिली। चेसिस और इंजन नंबर भी बदले हैं। इनके पास से एक कटर और बाइक का लॉक तोड़ने का सामान भी मिला।
कई जिलों में करते थे चोरी
पकड़े गए आरोपी शुभम और आमिर ने बताया कि वह नई बाइक को ही चोरी करते थे। मेरठ के अलावा हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत और मुजफ्फरनगर से बाइक चुराई हैं। बाइक को पांच से छह हजार रुपये में बेच देते थे। गिरोह ने पूर्व में अलीगढ़ में भी चोरी की बाइक बेचना बताया। चोरी की बाइक बेचने का ठेका रितिक पर था। आरोपियों ने बताया कि शाम को बाइक चोरी कर सुबह दूसरे जिले में पहुंचा देते थे।
विज्ञापन
नंबर प्लेट बदलकर बेचते थे
दोनों युवकों के फर्जी आरसी बनवाकर भी चोरी की बाइक और स्कूटी बेची हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी पूर्व में जेल जा चुके हैं। बाइक चोरी करने के बाद पुलिस ने बचने के लिए हेलमेट लगाकर चलते थे। चोरी के बाद प्रेमिका के साथ घूमने चले जाते थे।