फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vehicle ran over the students, injuring them

अनियंत्रित ट्रैक्टर का पहिया छात्र के ऊपर चढ़ा, घायल

Sun, 03 Aug 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
vehicle ran over the students, injuring them
मोदीपुरम। कॉलेज की छुट्टी के बाद घर लौट रहे पावली खास गांव निवासी 16 वर्षीय अतुल कुमार सैनी के ऊपर एक बाइक सवार को बचाने के फेर में ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। इससे छात्र घायल हो गया। छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतुल के चचेरे भाई नितिन ने बताया कि अतुल कक्षा आठ तक की पढ़ाई गांव के एक प्राइवेट स्कूल में की। उसके पिता कुलदीप सैनी ने इस बार उसका दाखिला डीएमजी इंटर कॉलेज में कराया। शुक्रवार को अतुल का दाखिला कॉलेज में हुआ। पहले दिन वह कॉलेज पहुंचा और छुट्टी के बाद घर लौटने के दौरान जब वह साइकिल से पल्लवपुरम फेस प्रथम के सामने हाईवे पर डिवाइडर कट के पास पहुंचा तो दौराला की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली बाइक सवार को बचाने के फेर में अनियंत्रित हो गई और पहिया अतुल के ऊपर चढ़ गया, जबकि उसकी साइकिल पिछले पहिए के नीचे आ गई। मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने छात्र को बचाया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने छात्र को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर कॉलेज प्रशासन व परिजन भी अस्पताल पहुंचे। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया। फिलहाल, छात्र की स्थिति में सुधार है। प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने भी अस्पताल में पहुंचकर छात्र का हाल जाना। थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed