फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Vedvyaspuri police post kicked and punched, video viral

यूपी: पुलिस चौकी में जमकर चले लात-घूसे, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, एसपी सिटी बोले- जल्द होगी कार्रवाई

Fri, 16 Jul 2021 10:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 16 Jul 2021 10:38 AM IST
सार

पुलिस चौकी में खूब अराजकता हुई। यहां एक-दूसरे के बीच जमकर लात-घुसे चले। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Meerut News: Vedvyaspuri police post kicked and punched, video viral
मेरठ: एसपी सिटी विनीत भटनागर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र की वेदव्यासपुरी पुलिस चौकी पर नशे में युवकों ने खूब अराजकता की। वीडियो वायरल हुआ तो मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया। युवकों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। वहीं पुलिस सख्त कार्रवाई करने के बजाए लीपापोती करती रही। वीडियो सामने आने के बाद एसपी सिटी विनीत भटनागर ने जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन


एनएच-58 हाईवे पर आम लोगों की सुविधा के लिए वेदव्यासपुरी पुलिस चौकी बनाई गई थी, लेकिन यहां पुलिसकर्मी नदारद रहते हैं। वायरल वीडियो में दो पक्षों के बीच पहले लात-घूसे चले और फिर पथराव हो गया। सवाल उठता है कि घटनाक्रम के दौरान पुलिसकर्मी कहां थे, जबकि वीडियो में थाने की जीप भी दिखाई पड़ रही है। यह वीडियो एसपी सिटी को एक युवक ने उनके कार्यालय पहुंचकर सौंपी। एसपी सिटी ने थानेदार से बात की।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर टीपी नगर रघुराज सिंह ने एसपी सिटी को बताया कि इस मामले में मुकदमे दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मुकदमा मारपीट करने वालों की तहरीर पर ही लिखा गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना पुलिस और पुलिस चौकी इंचार्ज से भी जवाब तलब होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed