फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vedio viral in teasing case

छेड़छाड़ की पीड़िता ने वीडियो वायरल करके मांगा इंसाफ

Mon, 05 Jul 2021 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
vedio viral in teasing case
छेड़छाड़ की पीड़िता ने वीडियो वायरल करके मांगा इंसाफ
विज्ञापन

मेरठ। परीक्षितगढ़ में इंसाफ नहीं मिलने पर सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के जान देने का मामला शांत भी नहीं हुआ कि अब भावनपुर पुलिस की लापरवाही सामने आ गई। यहां छेड़छाड़ के आरोपियों पर कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने रविवार को वीडियो वायरल कर पुलिस से इंसाफ मांगा। आरोप लगाया कि आरोपियों की पुलिस से सांठगांठ है। इसके चलते कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
यह मामला भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। छह जून को एक युवती की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। नामजद आरोपी सौरभ, सचिन, उमेश व दिनेश गांव में ही खुलेआम घूम रहे है। रविवार को पीड़िता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल की है। इसमें वह पुलिस से इंसाफ मांग रही है।
विज्ञापन

उसका आरोप कि आरोपी उनके परिवार को धमकी दे रहे हैं कि समझौता कर लो अन्यथा अंजाम बहुत बुरा होगा। पीड़िता ने भावनपुर पुलिस पर नामजद आरोपियों के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना कि मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed