फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   various political and social organizations demonstrated in meerut by lighting Torch, candle

मेरठ: दीये, टॉर्च, मोमबत्ती जलाकर मांगा रोजगार, विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

Wed, 09 Sep 2020 11:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Sep 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
various political and social organizations demonstrated in meerut by lighting Torch, candle
विरोध जताते युवक - फोटो : amar ujala

दीये, टॉर्च मोमबत्ती जलाकर कांग्रेस ने बुधवार को रात 9 बजकर 9 मिनट पर युवाओं के लिए रोजगार की मांग को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्हें बेरोजगारी की ओर धकेला जा रहा है।

विज्ञापन


शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद अंसारी ने कहा कि शुरू से ही भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी रही है। उन्होंने कहा कि 2016 में गन्ना पर्यवेक्षक की परीक्षा हुई थी, लेकिन आज तक रिजल्ट घोषित नहीं किया गया। इसी साल 12 हजार से ज्यादा शिक्षक भर्ती निकाली गई, मगर यह भी आज तक लटकी पड़ी है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता अखिल कौशिक ने कहा कि कोरोना संकट आने के बाद सरकार और बेलगाम हो गई। अरुण कुमार एडवोकेट ने कहा कि युवाओं को इस सरकार की हकीकत पता चल चुकी है। अब समय आ चुका है कि देश का युवा ही आगे आकर इस सरकार से सवाल करें। क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया गया तो आने वाला समय इन युवाओं के लिए और भी मुश्किल भरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ मिनट तक लाइट जलाकर किया प्रदर्शन
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात मेरठ कॉलेज के गेट पर बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। नौ मिनट तक कार्यकर्ताओं ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर विरोध जताया।
 एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ता मेरठ कॉलेज के शताब्दी द्वार पर इकट्ठा हुए। मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर देश में बढ़ती बेरोजगारी व अर्थव्यवस्था के खिलाफ सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा ने कहा कि बेरोजगार युवा साथी सरकार के झूठे जुमले से परेशान हैं। दो करोड़ रोजगार का वादा भी हवा हवाई निकला। देश का युवा सरकार द्वारा भर्ती प्रक्रिया में लेटलतीफी को लेकर परेशान है। इस दौरान सूर्यांश तोमर, अल्तमस त्यागी, हर्ष ढाका, राजा सोम, पवन शर्मा, मोहसीन चौहान, विशांक शर्मा, ललित, मन्नत त्यागी, शुभम सोम आदि मौजूद रहे।

मोमबत्ती और टॉर्च जलाकर किया प्रदर्शन
मेरठ। थापर नगर में बुधवार को सपाइयों ने बेरोजगारी के खिलाफ मोमबत्ती और टॉर्च जलाकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान सपा नेता परविंदर ईशु, नेहा, विकास यादव, राजीव, अनुज और संजीव, सम्राट मलिक, मनीष कुमार, दीपक ठाकुर, आशु शर्मा आदि मौजूद रहे।

वहीं भटवाड़ा शाहपीर गेट मदरसा नुरुल इस्लाम के पास सपाइयों ने मोबत्तियां जलाकर और थाली पीठ कर रोजगार की मांग की। इस दौरान पूर्व पार्षद हिफजुर रहमान अंसारी, अफजाल सैफी, पूर्व पार्षद अब्दुर रहमान अंसारी, पूर्व पार्षद सोहनलाल शाह, आलम कसार आसी रहे। सपा नेता पवन गुर्जर ने अपने आवास पर दिया जलाकर रोजगार की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed