फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vandalism in vehicles after looting

वाहनों में लूटपाट, उसके बाद तोड़फोड़

Sat, 21 Dec 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Vandalism in vehicles after looting
वाहनों में लूटपाट के बाद की गई तोड़फोड़
विज्ञापन

मेरठ। हापुड़ रोड पर बलवाइयों ने राहगीरों को भी निशाना बनाया। मारपीट करते हुए लूटपाट की गई। इस दौरान बुलंदशहर से मेरठ आ रही प्राइवेट बस को भी निशाना बनाया गया। जिसमें आधा दर्जन युवकों ने लूटपाट मचाई। इस दौरान पुलिस की गाड़ी पहुंची तो बवाली बस से कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई युवकों को हिरासत में भी लिया है।

बलवाइयों ने भवानी नगर और सिटी हॉस्पिटल के सामने बीच सड़क पर टायर रखकर वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। इस दौरान एक बाइक सवार दंपती से पर्स लूट लिया। जिसके बाद पुलिस पहुंची तो आगजनी कर दी गई। बाइक सवार दंपती को पुलिस ने हापुड़ रोड से नौचंदी थाने की तरफ सकुशल भिजवाया। इसके बाद बलवाई अलग अलग स्थानों पर टुकड़ों में हापुड़ रोड पर उतर गए। बुलंदशहर से मेरठ आ रही प्राइवेट बस को एक यात्री को उतराना था, जहां कुछ युवकों ने बस में चढ़कर लूटपाट की। बस चालक ने बस को दौड़ाया, तभी नौचंदी थाने की पुलिस ने पीछा किया। जिसके बाद बस से बवाली उतरकर भागने लगे। हापुड़ रोड़ पर अलग-अलग स्थानों पर यात्रियों की जान फंस गई। एक महिला को पुलिस ने थाने भिजवाया। जहां भी बवाली यात्रियों का पीछा करते, वहीं पुलिस फोर्स उन्हें खदेड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed