फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vandalism in old rivalry dispute, demolition, firing in the shop

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दुकान में तोड़फोड़, फायरिंग

Sat, 09 Sep 2017 03:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 09 Sep 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
Vandalism in old rivalry dispute, demolition, firing in the shop
पुरानी रंजिश को लेकर विवाद

मेरठ के अब्दुल्लापुर में शुक्रवार को पुरानी रंजिश और लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग हो गई। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं फायरिंग होती देख दुकानदार बाजार बंद कर चले गए।

विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर स्थित बाजार मोहल्ला निवासी फिरोज पुत्र हाजी अकबर शुक्रवार दोपहर अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। फिरोज का आरोप है कि पूर्व पार्षद नदीम मेवाती अपने एक दर्जन साथियों के साथ हथियार लेकर उसकी दुकान पर पहुंचा और उस पर तीन माह पूर्व हुए विवाद में समझौता कराने का दबाव बनाने लगा। जिस पर फिरोज ने इंकार कर दिया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए फायरिंग कर दुकान में तोड़फोड़ कर दी। मारपीट के दौरान फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एसओ भावनपुर कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ का कहना है कि जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।
विज्ञापन


पढ़ें : छेड़छाड़ को लेकर दलित-ठाकुरों में खूनी संघर्ष, भारी पुलिसबल तैनात, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे मांगने गया तो किया हमला

Vandalism in old rivalry dispute, demolition, firing in the shop
दुकान में तोड़फोड़ और युवक से मारपीट

पूर्व पार्षद नदीम मेवाती का आरोप है कि अकबर के बेटे साजिद ने उससे काफी समय पूर्व एक प्लॉट खरीदा था। जिसके करीब 75 हजार रुपये बकाया थे। शुक्रवार को अपने पैसे मांगने के लिए गया तो वहां पर पहले से ही साजिद और उसका भाई फिरोज अपने साथियों के साथ बैठा था। सभी ने मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी।

तीन माह पूर्व हुआ था विवाद 
अब्दुल्लापुर निवासी सलीम और मुन्नू उर्फ मुन्ना पक्ष के बीच लेनदेन को लेकर मारपीट पथराव और फायरिंग हो गई थी। जिसमें एक गोली हाजी अकबर के भतीजे सीमू उर्फ बैरा पुत्र याकूब को लगी थी। दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर पूर्व पार्षद नदीम मेवाती पर शुक्रवार के गोली चलाने का आरोप लगाया गया।  

दुकानदारों ने गिराए शटर
फायरिंग और मारपीट होते देख बाजार में भगदड़ मच गई। वहीं आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों के शटर बंद करते हुए वहां से फरार हो गये। इस दौरान बाजार में सन्नाटा पसर गया। पुलिस के पहुंचने के बाद ही लोग घरों से निकले।

पढ़ें : मुजफ्फरनगरः दलित-ठाकुरों के बीच चली गोलियां, 18 लोग घायल, मौके पर फोर्स तैनात

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed