फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Van Mahotsav: 5.65 lakh saplings will be planted on August 15

वन महोत्सव : 15 अगस्त को लगाए जाएंगे 5.65 लाख पौधे

Mon, 14 Aug 2023 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 14 Aug 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Van Mahotsav: 5.65 lakh saplings will be planted on August 15
मेरठ। वन महोत्सव के तहत 22 जुलाई के बाद अब 15 अगस्त को शहर और देहात में सभी विभागों की ओर से पौधरोपण किया जाएगा। इस दौरान 5.65 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए वन विभाग की ओर से सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा 22 जुलाई को जो पौधे लगाए थे उनमें से जहां जहां पौधे सूखे हैं या उखड़ गए हैं वहां उन विभागों को दोबारा पौधे लगाने के लिए वन विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान के तहत मेरठ में 28 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य था। 22 जुलाई और 15 अगस्त को वृहद स्तर पर पौधरोपण होना था। अभियान के तहत 22 जुलाई को मेरठ में 22.35 लाख पौधे रोपे गए। बाकी बचे पौधे 15 अगस्त को रोपे जाएंगे। इसके लिए वन विभाग की ओर से अन्य सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 15 को शहर और देहात समेत सभी जगहों पर 5.65 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसके अलावा वन विभाग की ओर से हस्तिनापुर व अन्य रेंज में भी पौधरोपण के लिए सभी रेंज अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम वन, ब्लॉक स्तर पर नंदन वन और नगर में नगर वन बनाने के लिए अधिकारियों को कहा गया है। इसके अलावा वन विभाग की ओर से खुद एक आयुष वन तैयार किया जा रहा है। विभाग की ओर से हस्तिनापुर के मनोहर पुर में 317 हेक्टेयर जमीन में से 109 हेक्टेयर जमीन पर आयुष वन तैयार किया जा रहा है। विभाग की ओर से यहां औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। बाढ़ के कारण अभी यहां पौधरोपण नहीं हो सका है। जैसे ही बाढ़ का पानी उतरेगा विभाग की ओर से यहां आयुष वन बनाया जाएगा। यहां नीम, बहेड़ा, अुर्जन, बरगद, आंवला, बेल आदि के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने जारी किए विभागों को नोटिस
वन विभाग की ओर से सभी विभागों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में कहा गया है कि जहां भी अन्य विभागों की ओर से पौधरोपण किया गया है और उनके स्थलों पर अगर पौधे सूख गए हैं तो विभाग वहां फिर से पौधा लगाना होगा। अगर पौधे नहीं लगाए गए तो विभागों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

--- वर्जन ---
15 अगस्त को बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। इसे लेकर विभागों को भी निर्देश दिए गए हैं। गांव और शहर में सभी जगहों पर पाैधरोपण होगा। - राजेश कुमार, डीएफओ, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed