{"_id":"60fdcd598ebc3e5883721fad","slug":"vaccine-shortage-meerut-news-mrt549024250","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की किल्लत, क्लस्टर टीकाकरण फिर बन्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की किल्लत, क्लस्टर टीकाकरण फिर बन्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैक्सीन की किल्लत, क्लस्टर टीकाकरण फिर बंद
मेरठ। वैक्सीन की किल्लत जारी है। ऐसे में सोमवार से तीन दिन के लिए क्लस्टर टीकाकरण फिर बंद कर दिया गया है। शनिवार को भी क्लस्टर टीकाकरण नहीं हुआ था। जनपद में कम क्षमता के साथ 68 स्टैटिक बूथ पर ही टीकाकरण किया जाएगा।
सोमवार को 12250 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले वैक्सीन के संकट के कारण एक जुलाई से बड़े पैमाने पर शुरू होने वाला क्लस्टर टीकाकरण अभियान स्थगित कर दिया गया था। 425 से ज्यादा बूथों पर टीका लगाए जाने की तैयारी थी। एक माह में करीब 14 लाख लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। अब सप्ताह में चार-पांच दिन कुछ बूथों पर ही क्लस्टर टीकाकरण कराया जा रहा था, लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते फिर से बंद कर दिया गया है। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि राज्य से जनपद के लिए अगले तीन दिन की 24000 कोवीशील्ड की डोज प्राप्त हुई हैं। वैक्सीन कम होने के कारण केवल 68 स्टैटिक बूथ पर ही टीकाकरण हो पा रहा है। अगले तीन दिन के लिए क्लस्टर टीकाकरण स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लाभार्थियों की अनेक शिकायतें शासन स्तर तक पहुंची हैं। इसमें ऑनलाइन टीकाकरण की मांग रखी गई है। यह देखते हुए 50 प्रतिशत प्रथम डोज तथा 50 प्रतिशत बूस्टर डोज लगाने का प्रावधान किया गया है। साथ ही 50 प्रतिशत ऑनलाइन तथा 50 प्रतिशत ऑन द स्पॉट डोज का निर्धारण किया गया है।