{"_id":"60ec037cf91d5d136003f488","slug":"vaccine-shortage-again-in-meerut-and-there-will-be-no-cluster-vaccination-from-july-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: यहां फिर से वैक्सीन की किल्लत, कल से क्लस्टर टीकाकरण बंद, पढ़ें क्या बोले अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: यहां फिर से वैक्सीन की किल्लत, कल से क्लस्टर टीकाकरण बंद, पढ़ें क्या बोले अधिकारी
Mon, 12 Jul 2021 02:25 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 12 Jul 2021 02:25 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के इस जिले में एक बार फिर से वैक्सीन की किल्लत हो गई है। अब यहां 13 जुलाई से क्लस्टर टीकाकरण बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में वैक्सीन की फिर किल्लत हो गई है। ऐसे में सोमवार से फिर क्लस्टर टीकाकरण बंद कर दिया गया है। बताया गया कि 12 जुलाई को प्रदेश से केवल 19,600 वैक्सीन की डोज प्राप्त हुई है और यह आपूर्ति तीन दिनों के लिए दी गई है। अगले तीन दिनों तक यही वैक्सीन प्रयोग में लाई जाएगी।
विज्ञापन
बताया गया कि 13 जुलाई से होने वाले जनपद के समस्त क्लस्टर स्थगित कर दिए गए हैं। पूरे जनपद में कम क्षमता के साथ केवल स्टैटिक बूथ पर ही टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि ज्यादा तादाद में वैक्सीन आने पर फिर से क्लस्टर टीकाकरण शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन