फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vaccination campaign: seventy thousand people will get the vaccine on three booths in Meerut from today

टीकाकरण का महाअभियान : आज से 300 बूथों 70 हजार लोगों को लगेगी वैक्सीन, कई माह से थी किल्लत

Tue, 03 Aug 2021 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Aug 2021 11:47 AM IST
सार

ज्यादा बूथ इसलिए रखे गए हैं, ताकि लोगों को टीकाकरण के लिए ज्यादा दूर न जाना पड़ा। लोगों की सुविधा के लिए कुछ सीटों को ऑनलाइन भी पब्लिश किया गया है।

विज्ञापन
Vaccination campaign: seventy thousand people will get the vaccine on three booths in Meerut from today
मेरठ में टीकाकरण - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ में टीकाकरण के महाअभियान में आज से 300 बूथों पर 70 हजार लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग को 66,800 कोविशील्ड मिली हैं। इसके अलावा 9,810 कोवैक्सीन की डोज हैं, जो सिर्फ बूस्टर डोज के लिए रखी गई हैं।

विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज, पीएल शर्मा जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी क्षेत्र की सभी 26 हेल्थ पोस्ट और वेलनेस सेंटर को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


ज्यादा बूथ इसलिए रखे गए हैं, ताकि लोगों को टीकाकरण के लिए ज्यादा दूर न जाना पड़ा। लोगों की सुविधा के लिए कुछ सीटों को ऑनलाइन भी पब्लिश किया गया है। इससे घर बैठे अपने नजदीक के टीकाकरण केंद्र की जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा आरोग्य सेतु या कोविन पोर्टल पर जाकर निर्धारित टीकाकरण स्थलों को देखकर अपना स्थान तय कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन की किल्लत की वजह से पिछले एक सप्ताह से क्लस्टर टीकाकरण बंद चल रहा है। इससे पहले एक जुलाई से बड़े पैमाने पर क्लस्टर टीकाकरण की तैयारी थी, लेकिन वैक्सीन न मिलने के कारण यह अभियान नहीं चल सका था।


इसकी भरपाई के लिए अब यह एक दिन मेगा टीकाकरण रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि क्लस्टर टीकाकरण के बजाए आज टीकाकरण का महाअभियान चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed