{"_id":"6014679f8ebc3e333554c8a0","slug":"vaccinated-to-prevent-corona-mawana-news-mrt5228328181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया
विज्ञापन
मवाना/दौराला/परीक्षितगढ़/माछरा/ जानीखुर्द/हस्तिनापुर। सीएचसी पर चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को आशा और आंगनबाड़ी आदि को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। हालांकि यहां काफी संख्या में लोग नहीं पहुंचे।
मवाना सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि चौथे चरण में सुबह नौ बजे से कोरोना टीकाकरण शुुरू किया गया। यह शाम पांच बजे तक चला। सीएचसी पर बनाए गए दो बूथों पर टीका लगाने का कार्य किया गया। आज 250 आंगनबाड़ी एवं आशा आदि को कोरोना का टीका लगना था परंतु मात्र 125 ही पहुंचे। जिससे टीका लगाने का कार्य शत-प्रतिशत नहीं हो सका है। उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल ने सीएचसी पहुंचकर कोरोना टीकाकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि जिले से प्राप्त सूची में लाभार्थियों के फोन नंबर गलत हो जाने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस कारण वैक्सीन लगाए जाने का कार्य शत-प्रतिशत नहीं हो सका है।
वहीं, दौराला में दो सेंटर पर 250 स्वास्थ्यकर्मियों में से 171 को टीका लगाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि चीनी मिल के चैरिटेबल अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी, आर्यवर्त अस्पताल व अन्य प्राइवेट अस्पताल के 171 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि सुबह नौ से शाम पांच तक टीका लगाया गया। इस दौरान किसी भी स्वास्थ्यकर्मी को कोई परेशानी नहीं हुई। नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा की देखरेख में टीकाकरण कराया गया। इस मौके पर डॉ. बिजेंद्र, डॉ. सारंग चौहान, डॉ. अलका आदि मौजूद रहे। वहीं, सीएचसी पर आयोजित कैंप में शुक्रवार को 86 लोगों की जांच की गई। इनमें सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिस पर स्वास्थ्यकर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ सीएचसी पर 65 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि डॉ. मनोज, ईएमटी शुभम यादव, प्रताप, एंबुलेंस कर्मी, आशा, आंगनबाड़ी को टीका लगाने के बाद 30 मिनट तक निगरानी में रखा गया। इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार, डॉ. फैजल इद्रीश, बीपीएम इकरार अहमद, बीसीपीएम शाह आलम, चीफ फार्मेसिस्ट प्रवीण गर्ग, फार्मेसिस्ट आशीष चौधरी, आईओ गंगाप्रसाद, बीएमसी राहुल त्यागी, डब्ल्यूएचओ के सुशील कुमार, एएनएम सुशीला, ज्योति, बबली आदि सहयोग रहा।
उधर, सीएचसी माछरा पर 251 चयनित स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी को वैक्सीनेशन होना था परंतु 153 को ही लगाया जा सका। यहां प्रभारी डॉ. आलोक नायक, फार्मेसिस्ट गौरव शर्मा, ब्रजेश शर्मा, पवन कुमार, सौरभ शर्मा, डॉ. मनीष वर्मा, डॉ.. सचिन, डॉ. नगेंद्र सिंह, डॉ. प्रीति, राजन भिवानिया, इमरान, डॉ. डीपी सिंह, पवन कुमार, अशोक कुमार, एएनएम, आदि ने सहयोग किया।
जानी क्षेत्र की सीएचसी पांचली खुर्द के प्रभारी डॉ. महेश चंद्रा के अनुसार केंद्र पर 220 चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोविड से बचाव का टीका लगाया गया।
हस्तिनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 115 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इससे वैक्सीनेशन में हस्तिनापुर सीएचसी का जिले में दूसरा स्थान रहा। सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि टीका लगवाने वाले स्टाफ में काफी उत्साह दिखा। टीकाकरण का तृतीय सत्र पांच जनवरी को होगा। इसमें सभी हेल्थ केयर वर्कर का टीकाकरण पूर्ण किया जाना है।