फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vacation over , heavy load in bus

छुट्टी खत्म, बसों और ट्रेनों में उमड़ी भीड़  

Mon, 23 Oct 2017 11:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 23 Oct 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
vacation over , heavy load in bus
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

त्योहार पर छुट्टी खत्म होने के बाद रविवार को ही लोगों ने अपने गंतव्य की और लौटना शुरू कर दिया। इसके चलते रोडवेज बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। पर्याप्त बसें नहीं मिलने पर यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन


दीपावली की छुट्टी के बाद सोमवार से ऑफिस, कालेज आदि खुल रहे हैं। इसके चलते लोगों ने रविवार को ही अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भैसाली व सोहराबगेट बस अड्डे पर पहुंचना शुरू कर दिया था। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मोहननगर, बिजनौर, गढ़मुक्तेश्वर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, देहरादून, हरिद्वार आदि रूट पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। यात्रियों की संख्या के सामने बसों की संख्या कम पड़ गई। पुरुष यात्री तो किसी तरह बस में चढ़ जाते थे लेकिन महिला, बच्चों व वृद्धों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रूटों पर भारी जाम लगने से बस अड्डे के लिए वापस आ रही बसें भी जाम में फंसे होने पर नहीं पहुंच पा रही थीं। इससे नाराज यात्रियों ने कई बार हंगामा भी किया। इस पर अधिकारियों ने वर्कशाप में खड़ी अतिरिक्त बसों को भेजकर हालात काबू करने की कोशिश की। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी बुरा हाल रहा। दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले दोगुना थी। कालका पैसेंजर के रद होने और हरिद्वार पैसेंजर के राइट टाइम नहीं पहुंचने पर यात्री इंतजार ही करते रहे। यह ट्रेन पांच घंटे की देरी से रात आठ बजे पहुंची। सहारनपुर व हापुड़ की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की भारी भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed