उत्तर प्रदेश: युवक को बंधक बनाकर गुप्तांग पर किए पिस्टल से प्रहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बागपत शहर के एक गांव में 25 वर्षीय युवक के साथ घर में बंधक बनाकर अमानवीय कृत्य किया। उसके गुप्तांग पर पिस्टल से प्रहार किए। युवक ने गांव के ही कुछ प्रतिष्ठित लोगों पर आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक ने बताया कि वह रविवार की दोपहर गली से गुजर रहा था। इसी दौरान उसे गांव के ही कुछ प्रतिष्ठित लोगों ने घेर लिया और चोरी करने का शक जताते हुए गाली गलौच की। विरोध करने पर उसे घर में ले गए और कमरे में बंधक बनाकर लाठी डंडों से पिटाई की। उसे निर्वस्त्र कर उसके गुप्तांग पर पिस्टल से प्रहार किए। जिससे युवक को गंभीर रूप से अंदरूनी चोटें आई है। अधमरा कर उसके घर के बाहर फेंक दिया। वह किसी तरह घर पहुंचा। परिजनों ने 100 नंबर पर कई बार पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। परिजन पीड़ित युवक को कोतवाली लेकर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया है।
कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। इस मामले में ग्राम प्रधान से भी सख्ती से पूछताछ की जाएगी।
पीड़ित युवक ने नहीं की कोई चोरी
पीड़ित युवक के चचेरे भाई और भांजे ने बताया कि गांव में कई दिन से चोरी की घटनाएं हो रही है। इससे ग्रामीण बेहद घबराए हुए हैं। ग्रामीण स्वयं ही गांव में पहरा देकर अपने घरों की रक्षा कर रहे हैं। पीड़ित युवक ने किसी घर चोरी नहीं की। उस पर झूठा आरोप लगाया गया। इस मामले में यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/