{"_id":"5b2d03574f1c1b684d8b7c44","slug":"uttar-pradesh-gangrape-from-girl-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप, बेहोशी की हालत में छोड़ दरिंदे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप, बेहोशी की हालत में छोड़ दरिंदे फरार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 22 Jun 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में किशोरी को बंधक बनाकर तीन युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता की मां ने एक महिला को भी इसमें शामिल बताते हुए चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
नानौता नगर से सटे एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह दो दिन पूर्व मजदूरी करने के लिए बाहर गई हुई थी। उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि जब वह मजदूरी कर घर लौटी तो उसकी पुत्री घर नहीं मिली, जिसकी तलाश की गई। महिला अपनी पुत्री को खोजते हुए पड़ोस में पहुंची तो आरोप है कि वहां उसकी पुत्री के साथ गांव के ही आरिफ पुत्र यूनुस, रहीम तथा एक अन्य युवक रेप कर रहे थे। मौके पर एक महिला भी वहां मौजूद थी।
विज्ञापन
पढ़ें : किशोरी को बुरी नीयत से दबोचा, तमंचे की नोक पर गैंगरेप, बनाई वीडियो क्लिप
विज्ञापन
आरोप है कि महिला ने ही उसकी बेटी को बंधक बनाकर रेप कराया। इस दौरान उसकी बेटी बेहोश हो चुकी थी। उसे बेहोशी की हालत में वह अपने घर लेकर आई। होश आने पर पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी महिला उसे अपने घर पर बुला कर लेकर गई। जहां उसे घर में बंधक बनाकर तीनों युवकों से उसके साथ बलात्कार किया।
पढ़ें : उत्तर प्रदेश: डरा धमकाकर किशोरी का अपहरण, फिर दरिंदे ने किया दुष्कर्म
इसके बाद महिला अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची। महिला की तहरीर पर पड़ोसी महिला रफीकन पत्नी सगीर व तीनों दुराचारी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्जवल ने बताया कि पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/