फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar Pradesh Crime News, The son was killed father in Muzaffarnagar and nephew killed uncle in Shamli

रिश्तों का खून: पिता का कत्ल करते वक्त नहीं कांपे बेटे के हाथ, चौंकाने वाली हैं ये वारदातें

Fri, 22 May 2020 01:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 May 2020 01:00 AM IST
सार

  • रिश्तों का खून: भतीजे ने चाचा, बेटे ने पिता को मार डाला 
  • शामली के लांक गांव में भतीजे ने कर दी चाचा की हत्या 
  • मुजफ्फरनगर के गांव कसौली में बेटे ने पिता को मार डाला
  • तांत्रिक क्रिया के चलते की गई सुशील की हत्या 

विज्ञापन
Uttar Pradesh Crime News, The son was killed father in Muzaffarnagar and nephew killed uncle in Shamli
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी में जमीन के लालच और मामूली विवाद पर रिश्तों के खून की कई वारदातें सामने आई हैं। जहां शामली जिले में भतीजे ने साथी के साथ मिलकर गोली मारकर चाचा की हत्या कर दी तो, वहीं मुजफ्फरनगर के गांव कसौली में डांटने पर बेटे ने पिता को मार डाला। 

विज्ञापन


शामली के गांव लांक में वेदपाल (55 वर्षीय) की हत्या बुधवार रात सिर में गोली मारकर की गई। कोतवाल प्रेमवीर राणा ने बताया कि वारदात को वेदपाल के भतीजे मोनू और गांव के ही उसके साथी सागर ने अंजाम दिया। वेदपाल अविवाहित था और उसके हिस्से की छह बीघा जमीन के लालच में हत्या हुई। हत्यारोपी मोनू और सागर को गिरफ्तार कर पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


उधर, मुजफ्फरनगर जनपद में थाना क्षेत्र के गांव कसौली में किसान सुखबीर सिंह (60 वर्षीय) की हत्या बृहस्पतिवार सुबह हुई। सुखबीर ने अपने बेटे अर्जुन को टंकी में गेहूं भरने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। पिता ने डांटा तो, गुस्साए अर्जुन ने लोहे की रॉड से पिता के सिर पर तीन प्रहार कर हत्या कर दी। सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़ापे की लाठी का सहारा बनने वाले बेटे से पिता ने शायद सपने में नहीं सोचा होगा कि वह उसकी सांसे छीन लेगा। सनसनीखेज हत्याकांड ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। परिवार में कोहराम मचा है। बड़ा बेटा और पुत्रवधू हादसे में पैर की हड्डी में फ्रैक्चर होने के कारण बेड पर हैं। पिता की मौत पर उनके मन में गम और गुस्सा है। आरोपी पुत्र दो महीने पहले ही गांव आया था। मृतक के भाई कंवरपाल ने आरोपी भतीजे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: 56 दिन और 54 कत्ल... पढ़िए- पश्चिमी यूपी के जिलों की ये खास रिपोर्ट

सुशील की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा 

Uttar Pradesh Crime News, The son was killed father in Muzaffarnagar and nephew killed uncle in Shamli
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में सुशील हत्याकांड की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जमीन की लालच में पूरे परिवार ने साजिश रच कर तांत्रिक क्रिया के चलते सुशील की हत्या की थी। मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने मृतक के दोनों बेटों, बेटी और पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी 50 वर्षीय सुशील की 19 मई की रात हत्या हो गई थी। सुशील के बड़े बेटे अक्षय ने अपने छोटे भाई सागर पर डंडे से पीटकर पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 

कोतवाली में प्रेस वार्ता के दौरान कोतवाली प्रभारी भागवत सिंह ने बताया कि मृतक सुशील की उसके बेटे सागर ने हत्या की है। सुशील के घर में काफी दिनों से जमीन की लालच में तांत्रिक क्रिया चल रही थी, जिसका सुशील विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर परिवार के लोग उससे मनमुटाव रखने लगे और पूरा परिवार एक ओर हो गया। सुशील अकेला पड़ गया था। मौका देख कर पूरे परिवार ने साजिश रची और वारदात वाली रात सागर ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने सागर के साथ ही मृतक के बड़े बेटे अक्षय, पत्नी ममता, बेटी पूजा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

कोतवाल ने बताया कि मामले में बड़े बेटे की ओर दर्ज कराई गई रिपोर्ट खारिज करते हुए एक रिश्तेदार संदीप की तहरीर पर चारों के खिलाफ दूसरी रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें सागर के खिलाफ हत्या, जबकि बाकि तीनों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने की धारा में कार्रवाई की गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed