{"_id":"5c1a254fbdec2256cf3e7e2e","slug":"utkal-express-nerrow-escaped-of-a-accident-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कल एक्सप्रेस को पलटाने की थी बड़ी साजिश, लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कल एक्सप्रेस को पलटाने की थी बड़ी साजिश, लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
Wed, 19 Dec 2018 04:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 19 Dec 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में मंगलवार देर रात पुरी से हरिद्वार जा रही उत्कल एक्सप्रेस एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल बाल बच गई। यहां शरारती तत्वों ने रेलगाड़ी को पलटने की साजिश से सीमेंट के पोल पटरी के बीचों बीच डाल दिए। लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन को रोक दिया।
विज्ञापन
नागल क्षेत्र में बसेड़ा रेलवे फाटक व खटोली फाटक के बीच रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति ने सीमेंट के खंभे डाल दिए जिससे उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी देहात, सीओ देवबंद, आरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ट्रेन जैसे ही मुजफ्फरनगर से आगे पहुंची तो पटरी के बीच पड़े सीमेंट के खंभों को तोड़ती हुई आगे बढ़ने लगी मामले को भांपते हुए लोको पायलट ने तुरंत ब्रेक लगाए और कंट्रोल रूम को सूचना दी। आनन फानन में रेलवे अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खंभों को पटरी से हटाया। ट्रैक की मरम्मत के बाद ही ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन