फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UPSSSC PET EXAM: there was a jam in the Meerut city after PET exam

UPSSSC PET: परीक्षा के बाद जाम हुआ शहर, व्यवस्था संभालने में छूटे पसीने, रातभर बस अड्डे पर सोए थे अभ्यर्थी

Sat, 15 Oct 2022 04:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Oct 2022 04:00 PM IST
सार

UPSSSC PET EXAM: पीईटी की परीक्षा खत्म होते ही शहर जाम हो गया। बस अड्डों पर हजारों की संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। इस दौरान व्यवस्था संभालने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए।

विज्ञापन
UPSSSC PET EXAM: there was a jam in the Meerut city after PET exam
पीईटी परीक्षा के बाद लगा जाम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

UPSSSC PET EXAM: मेरठ में पीईटी की परीक्षा छूटते ही शहर जाम हो गया। इस दौरान बस अड्डों पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया गया कि सबसे अधिक भीड़ सोहराब गेट डिपो पर रही। वहीं व्यवस्था संभालने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए।

विज्ञापन


वहीं 12 बजे परीक्षा खत्म होने के बाद सोहराबगेट गेट डिपो पर करीब एक बजे हजारों की संख्या में परीक्षार्थी पहुंचे। अचानक भीड़ आने से रोडवेज की व्यवस्था धरी रह गई। बस अड्डे के बाहर भी जाम लग गया। आनन-फानन मेरठ डिपो से और बसें मंगाई गईं, जिससे भीड़ पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन


बताया गया कि सबसे अधिक भीड़ गजरौला, अमरोहा और मुरादाबाद के लिए रही। इन रूटों पर बसों के 20 चक्कर बढ़ाये गए। उधर, भैसाली डिपो पर बिजनौर जाने वालों की संख्या अधिक रही। यहां बसों के 10 चक्कर बढ़ाये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: बरनावा आश्रम पहुंचा गुरमीत राम रहीम, परिवार के सदस्य और हनीप्रीत भी साथ

रातभर बस अड्डे पर सोए थे अभ्यर्थी
पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक में हुई। इसे लेकर परीक्षार्थी शुक्रवार देर रात में ही सोहराब गेट डिपो पहुंच गए। परीक्षार्थियों ने यहीं पर रात गुजरी। अब दूसरी परीक्षा तीन से पांच बजे तक चल रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी: जींस व टी-शर्ट में बच्चों को पढ़ाने न आएं टीचर्स, DIOS ने लागू किया निर्देश, कॉलेजों में मचा हड़कंप

पीईटी की परीक्षा में करेंट्स अफेयर्स के बिल्कुल लेटेस्ट प्रश्नों को पूछा गया-
1. आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़े चलो अभियान किस केंद्रीय मंत्रालय ने शुरू किया।
2. भारत के किन दो शहरों से अकासा एयर की उड़ान शुरू हुई।
3. अगस्त 2022 में ताइवान के आसपास अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया।
4. किस देश के वैज्ञानिकों ने पहला कृत्रिम भ्रूण तैयार किया।
5. प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने किस राज्य में इंडियन इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज लांच किया।
6. भारत में कौन सा राज्य हर घर जल वाला प्रमाणित राज्य बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed