UPSSSC PET Exam: सामान्य ज्ञान के घुमावदार प्रश्नों से चकराए अभ्यर्थी, 9990 ने परीक्षा से किया किनारा
दो दिनों तक चलनी वाली UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता (पीईटी)परीक्षा में आज और कल दो दिन दो-दो पालियों में होगी। मेरठ में इसके लिए 56 केंद्र बनाए गए हैं। सुबह से ही अभ्यर्थी केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए। पहली पारी की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। पहली पाली के लिए मेरठ में 27864 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से शनिवार को जिले के 56 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन किया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे के बीच आयोजित की गई। जिसके लिए पहली पाली में 27864 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 17874 परीक्षा देने पहुंचे और 9990 ने परीक्षा से किनारा किया।
यानी की सुबह की पाली में 64.1 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। राजकीय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष का पेपर काफी कठिन आया था और जनरल नॉलेज के प्रश्न काफी घूमा फिराकर कर पूछे गए थे, जिनका हल करने में काफी समय लग गया।
वहीं कुछ छात्रों ने बताया कि पेपर 100 नंबर का आया था लेकिन नेगेटिव मार्किंग होने की वजह से काफी प्रश्नों को छोड़ना पड़ा। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। चेकिंग करने के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्रों पर प्रवेश दिया गया।
मोबाइल ले जाने की नही मिली अनुमति
परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर अभिव्यक्ति मोबाइल लेकर पहुंचे, लेकिन उनको परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं मिली और उनके फोन को बाहर ही जमा कर लिया गया। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले केंद्र के गेट बंद कर दिया गए और परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले तक ही परीक्षार्थियों की एंट्री हुई।
परीक्षा के लिए शहर में 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 1,11,456 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यहां पर मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, अलीगढ़, दिल्ली, असम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा आदि स्थानों से अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। जबकि मेरठ, बागपत से अभ्यर्थी परीक्षा देने सहारनपुर पहुंच हैं।
परीक्षा के नोडल एडीएम सिटी बृजेश सिंह ने बताया कि प्रशासन और परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। बाहर जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए भैंसाली और सोहराब गेट डिपो तथा सिटी और कैंट रेलवे स्टेशन पर हेल्ड डेस्क खोली है। जहां पर रोडवेज के कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। शहर में भी सिटी बस सेवाएं उपलब्ध रहेगी। परीक्षा देने सहारनपुर जाने वालों और अन्य जिलों से यहां आने वाले अभ्यर्थियों के आवागमन हेतु 600 से अधिक बसें लगाई गई है। संबंधित मार्गों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए है।
मेरठ परिक्षेत्र के एसएम लोकेश राजपूत ने बताया कि सोहराब गेट डिपो से मुरादाबाद, रामपुर, संभल के लिए बसें चलेगी। भैसाली डिपो से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के लिए बसें उपलब्ध रहेगी। उधर, नगर निगम की ओर से रोडवेज बस अड्डो पर साफ सफाई कराई गई। साथ ही फोगिंग भी कराई गई।
फैक्ट फाइल
परीक्षा केंद्र--56
पंजीकृत अभ्यर्थी-1,11,456
प्रत्येक पाली में अभ्यर्थी-27864
सेक्टर मजिस्ट्रेट-17
स्टेटिक मजिस्ट्रेट- 72
मेरठ डिपो पूछताछ केंद्र मोबाइल नंबर-9412703103