फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over missing youth's family's medical station

लापता युवक के परिजनों का मेडिकल थाने पर हंगामा

Mon, 30 Sep 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Uproar over missing youth's family's medical station
मेरठ। 10 दिन से लापता चल रहे युवक के परिजनों का रविवार को सब्र का बांध टूट गया। परिजन मेडिकल थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि पुलिस शुरू से ही लापरवाही दिखा रही है। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लापता युवक के दोस्त को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जागृति विहार सेक्टर-5 निवासी सौमित्र शर्मा का बेटा विशाल (19) विगत 20 सितंबर को घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि उसका दोस्त कालियागढ़ी निवासी अमन शर्मा (18) भी गायब है। दोनों के परिजनों ने मेडिकल थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। तीसरे दिन ही अमन लौट आया। जानकारी पाकर विशाल के परिजन अमन के घर पहुंचे। पूछताछ में अमन ने बताया कि वह इलाहाबाद से लौट आया। जबकि विशाल आगे चला गया। परिजन बेटे को ढूंढने कोलकाता भी पहुंचे लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसी बीच अमन मेडिकल अस्पताल में भर्ती हो गया। परिजनों का शक बढ़ता जा रहा था।
विज्ञापन

रविवार को परिजनों ने मेडिकल थाने में हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि अमन शुरू से ही संदिग्ध है। फिर भी पुलिस उसे नजर अंदाज कर रही है। अचानक से मेडिकल अस्पताल में भर्ती हो जाना भी सवाल खड़े करता है। लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही। अगर अमन से पूछताछ की जाए तो कुछ न कुछ सुराग हाथ लग सकता है। थाने पहुंचे भाजयुमो नेता शिवम शर्मा ने इंस्पेक्टर मेडिकल से बात की। काफी देर हंगामे के बाद इंस्पेक्टर ने अमन से पूछताछ करने का भरोसा दिलाया। देर शाम अमन मेडिकल अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ तो उसे हिरासत में ले लिया गया। इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्रा का कहना है कि अमन से पूछताछ के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed