फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar in the police station for the arrest of accused of murder in meerut

हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर थाने में हंगामा, 10 रुपये के लिए युवक को उतारा था मौत के घाट

Mon, 18 Nov 2019 05:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Nov 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the police station for the arrest of accused of murder in meerut
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के नूर नगर में दस रुपये के विवाद में युवक की चाकू घोपकर हत्या किए जाने के मामले में सोमवार को परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन थाने पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। बाद में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाने पर परिजन लौट गए।
विज्ञापन


ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के नूर नगर में ₹10 के विवाद में शनिवार को प्रवीण पुत्र देवेंद्र की उसी के दोस्त बंटी पुत्र नाताराम ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बंटी के अलावा दीपक, रजनीश और गौरव सहित चार के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन

दो दिन बीतने के बाद भी एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। समाजसेवी सविता के साथ मृतक प्रवीण के पिता देवेंदर, भाई नवीन, चाचा कलुआ, मां कुसुम, बहन सोनी, सुनहरी और सुमन थाने पहुंचे और हंगामा काटा। उनका आरोप था कि पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है। आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। तभी सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी भी आ गए।

उन्होंने परिजनों को बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। जिन जिन स्थानों पर उनके छुपने की संभावना है, उन स्थानों को तलाश कर पुलिस दबिश डाल रही है। जल्द सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। सीओ के समझाने के बाद प्रवीण के परिजन वहां से लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed