{"_id":"5d8e714e8ebc3e93ab3b820c","slug":"uproar-in-college-mawana-news-mrt4456206134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज गोदाम का ताला तोड़ने को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज गोदाम का ताला तोड़ने को लेकर हंगामा
विज्ञापन
कृषक इंटर कॉलेज परिसर स्थित गोदाम से ताला तोडे़ जाने पर पहुंची पुलिस टेंट व्यापारी से जानकारी ले?
- फोटो : MAWANA
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज परिसर स्थित गोदाम का टेंट संचालक द्वारा ताला तोड़कर ले जाने के मामले में दोनों पक्षों में पुलिस की मौजदूगी में घंटों ड्रामा चला। बाद में यह निर्णय हुआ कि जब तक कोई फैसला नहीं होता इसमें से कोई सामान नहीं निकाला जाएगा।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त शिक्षा निदेशक के यहां शिकायत होने तथा उनके द्वारा जांच बैठाने के बाद से कृषक इंटर कॉलेज परिसर स्थित गोदाम को कॉलेज की प्रबंध समिति ने सील कर अपना ताला लगा दिया था। जबकि टेंट का काम करने वाले एक व्यक्ति का सामान इसमें रखा हुआ है। शुक्रवार को कॉलेज की प्रबंध समिति का आरोप है कि टेंट व्यापारी ने गोदाम का ताला तोड़कर उसमें से कुछ सामान निकाल लिया। इसकी जानकारी यूपी 100 पुलिस को दी गई।
जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जिस व्यक्ति पर ताला तोडने का आरोप था उसे भी बुला लिया। यहां दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। वहीं, टेंट व्यापारी के पुत्र ने पिता को बंधक बनाने की सूचना यूपी 100 दी। इस पर पुलिस पहुंच गई। अंत में टेंट व्यापारी को निर्देश दिए कि समझौता या निर्णय नहीं होने तक गोदाम से सामान नहीं निकाला जाएगा। जिसके बाद दोनों पक्ष शांत हो गए।