फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   uproar at the SSP office of BKU workers

भाकियू कार्यकताओं का एसएसपी ऑफिस पर हंगामा

Fri, 18 Sep 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
uproar at the SSP office of BKU workers
मेरठ। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसएसपी ऑफिस में घुसने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें मुख्य द्वार पर रोक दिया। इस पर उनकी नोकझोंक हुई। हंगामे की जानकारी पाकर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू के 30 से अधिक कार्यकर्ता एसएससी ऑफिस पहुंचे। यहां फरियादियों की शिकायत सुन रहे एएसपी के समक्ष आरोप लगाया कि पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। अलग-अलग मामलों में शिकायत करने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांव गढ़ीना में चकबंदी जारी है। यह निष्पक्ष होनी चाहिए। यह भी आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोग हस्तक्षेप करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग साजिशन पहाड़पुर के किसानों की ईख में आग लगा रहे हैं। उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। सरधना पुलिस द्वारा एक कार्यकर्ता से अभद्रता किए जाने के मामले में भी कार्रवाई की जाए। जानी क्षेत्र में धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हंगामा करने वालों में सनोज, डॉ. सुनील, नरेंद्र सिंह, पदम सिंह, दिनेश कुमार, सलीम, जाहिद आदि समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed