फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   uproar at the bank branch for not getting cash

बैंक में कैश की किल्लत को लेकर ग्राहकों का हंगामा

Tue, 25 Feb 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
uproar at the bank branch for not getting cash
रोहटा। किनौनी शुगर मिल स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सोमवार को कैश उपलब्ध न होने के कारण ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि बैंकों के तीन दिन लगातार बंद रहने के बाद भी सोमवार में ग्राहकों को बैंक में कैश के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक शाखा में कैशियर भी काउंटर पर उपलब्ध नहीं है, न ही कोई अन्य कर्मचारी सुनने को तैयार है। बैंक के बाहर लगे एटीएम में भी कैश उपलब्ध नहीं है। सोमवार दोपहर काफी संख्या में ग्राहकों ने नकदी की किल्लत खत्म करने एवं कर्मचारी बढ़ाने की मांग को लेकर बैंक के बाहर खड़े होकर नारेबाजी की। कुछ ग्राहकों ने खाता बंद करने की बात भी कही है। अव्यवस्था की शिकायत को लेकर बैंक में शिकायत पुस्तिका भी नहीं दी गई। हंगामा करने वालों में नजाकत अली, धीरज कलीना, मोहित शर्मा, दुष्यंत त्यागी, आकाश, गौरव, शौकीन सिद्दीकी आदि ग्राहक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed