{"_id":"5f1204b18ebc3e63de13388f","slug":"upload-e-content-for-online-classes-from-august-4-city-news-mrt4917572167","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अगस्त से ऑनलाइन कक्षाओं के लिए ई-कंटेंट करें अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अगस्त से ऑनलाइन कक्षाओं के लिए ई-कंटेंट करें अपलोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार अगस्त से ऑनलाइन कक्षाओं के लिए ई-कंटेंट करें अपलोड
मेेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में चार अगस्त से चलने वाली ऑनलाइन कक्षाओं के लिए कुलपति ने सभी प्राचार्यों से ई-कंटेंट अपलोड कराने के लिए कहा है। कुलपति ने शुक्रवार को इस संबंध में सभी प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक कर निर्देश दिए। मीटिंग में कहा कि शिक्षक वीडियो अपलोड करने की बजाय उसका लिंक भेजें। इसके अतिरिक्त यदि कंटेंट में किसी किताब अथवा अन्य शिक्षक के लेक्चर के प्वाइंट आदि लिये जाएंगे तो उनका रेफरेंस देना होगा।
प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 45 दिन तक ऑनलाइन पढ़ाई होगी। चार अगस्त से यूजी में द्वितीय, तृतीय और पीजी के फाइनल सेमेस्टरों में ऑनलाइन पढ़ाई होगी। यूजी प्रथम वर्ष में एक अक्टूबर तो वहीं पीजी प्रथम वर्ष में एक नवंबर से कक्षाएं होंगी। शासन ने 13 जुलाई से कैंपस के सभी शिक्षकों को अपने-अपने पाठ्यक्रम से संबंधित ई-कंटेंट को चिह्नित कर वेबसाइट पर अपलोड कराने के निर्देश दिए थे। इसमें शिक्षक अपना वीडियो लेक्चर भी तैयार कर सकते हैं। जिन विवि में रूसा की सहायता से स्मार्ट क्लास रूम बनाए गए हैं, उनका उपयोग भी करने के लिए कहा है। जो कंटेंट तैयार हो उसे विवि ओपन एक्सेस लिंक के साथ ही पाठ्यक्रमवार अपने वेब पोर्टल पर उपलब्ध कराएंगे ताकि दूसरे विवि के छात्र भी उसे अपलोड कर सकें। इसे लेकर शुक्रवार को कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक में जल्द से जल्द ई-कंटेंट अपलोड कराने के लिए कहा है। यह भी स्पष्ट किया कि ई-कंटेंट में किसी दूसरे शिक्षक के लेक्चर की सामग्री न ली जाए। यदि कहीं से कुछ लिया जाता है तो उसका रेफरेंस दें। बैठक में कुलपति प्रो. एनके तनेजा, प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा, मेरठ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह, एनएएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीपी राकेश, डीएन कॉलेज प्राचार्य डॉ. बीएस यादव आदि मौजूद रहे।