फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UPCATE Result 2021: Munir in UG and Monika in PG have topped and see the full list

UPCATET Result 2021: यूजी और पीजी में किसने किया टॉप, यहां एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

Wed, 01 Sep 2021 05:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Sep 2021 05:53 PM IST
सार

UPCATET का परिणाम आया तो कई छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। जहां पीलीभीत के मुनीर अनवर ने यूजी में टॉप किया तो वहीं सुल्तानपुर के स्वपनिल वर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं तीसरे स्थान पर बस्ती जिले के अनुराग श्रीवास्तव रहे। इसके अलावा PG में कन्नौज की मोनिका वर्मा ने टॉप किया है।

विज्ञापन
UPCATE Result 2021: Munir in UG and Monika in PG have topped and see the full list
मोनिका। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट) का परिणाम जारी कर दिया है। यूजी में पीलीभीत के मुनीर अनवर ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर सुल्तानपुर के स्वपनिल वर्मा, तीसरे स्थान पर बस्ती जिले के अनुराग श्रीवास्तव रहे। पीजी में कन्नौज की मोनिका वर्मा ने टॉप किया है। पीजी में दूसरे स्थान पर कानपुर की सृष्टि सिंह रहीं, जबकि तीसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर बिहार की श्रेया रहीं।

विज्ञापन


मंगलवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही की मौजूदगी में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरके मित्तल, बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति यूएस गौतम, विवि के रजिस्ट्रार डॉ. बीआर सिंह ने परिणाम जारी किया। कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने बताया कि प्रदेश के आठ जिलों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया गया था। उन्होंने बताया कि कृषि शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं का भी रुझान बढ़ा है। साथ ही लड़कियों की भागेदारी भी अच्छी रही है। परिणाम वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। जल्द ही छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे।
विज्ञापन

 
रजिस्ट्रार डॉ. बीआर सिंह ने बताया कि चारों कृषि विवि में स्नातक पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए तीन सितंबर को पंजीकरण शुरू किया जाएगा। इसकी काउंसलिंग कृषि विवि में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में परीक्षा और परिणाम
- 18059 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, स्नातक स्तर पर 13815 और मास्टर्स में 3166 आवेदक रहे। एमबीए में 266 और पीएचडी में 812 अभ्यर्थियों ने आवदेन किया। 
- 16105 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। स्नातक में 12279 और मास्टर्स पाठयक्रम में 2880, एमबीए  में 221 व पीएचडी में 725 ने परीक्षा दी। 

प्रदेश के आठ शहरों में 12 और 13 अगस्त को हुई थी परीक्षा
- 28 फरवरी से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन किए गए थे आवेदन

स्नातक के चारों ग्रुप पीसीबी, पीसीएम, पीएजी 
रैंक            ग्रुप      निवासी  
1-   मुनीर अनवर- पीसीबी  बरखेरा कलान पीलीभीत 
2-   स्वपनिल वर्मा-पीएजी   कुम्ही सुल्तानपुर  
3-  अनुराग श्रीवास्तव-पीसीबी-आनंदनगर बस्ती 

स्नानक के पीसीबी ग्रुप में
1- मुनीर अनवर      पीसीबी बरखेरा कलान पीलीभीत  
2- अनुराग श्रीवास्तव-पीसीबी-आनंदनगर बस्ती 
3- दीप्ति शर्मा  पीसीबी  पुरसारथी कालोनी मुजफफरनगर 

स्नातक पीसीएम ग्रुप में
1-  अर्पित चतुर्वेदी   पीसीएम  कानपुर 
2- विवेक यादव     पीसीएम   बेलगरा अयोध्या 
3- साक्षी सिंह     पीसीएम   दोगहाट चंदौली 

स्नातक पीएजी ग्रुप में
1-   स्वपनिल वर्मा-पीएजी   कुम्ही सुल्तानपुर  
2-  रजनीकांत    पीएजी  गांव पुरसा कन्नौज 
3-  असित कुमार पीएजी  पाली खुर्द इटावा 

स्नातक पीएचएस ग्रुप में
1-  सुरभि सिंह    पीएचएस हेतमपुरवा हरदौई 
2-   अंजली       पीएचएस धौलाना हापुड 
3-  लुबना       पीएचएस   मवाना

यूपी कैटेट में लुबना ने प्रदेश में पाया तीसरा स्थान
मेरठ के मवाना में मोहल्ला मुन्नालाल निवासी लुबना पुत्री सलाउद्दीन ने यूपी कैटेट परीक्षा के पीएचएस ग्रुप में जिले में प्रथम और प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पिता सलाउद्दीन कपड़े बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं, जबकि मां गृहणी हैं। लुबना ने बताया कि वह प्रतिदिन छह घंटे पढ़ाई करती थी। सोशल मीडिया से काफी दूर रहती थी। 10वीं और 12वीं उसने आदर्श कन्या इंटर कॉलेज भैंसा से किया है। फिलहाल कृषक पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसका कहना है कि वह आईएएस बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed