फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Zila Panchayat Election: SP and RLD have a fight with BJP in western UP districts

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: बागपत में था कांटे का मुकाबला, रालोद को मिली जीत, भाजपा ने इन तीन जिलों में पाई विजय

Sat, 03 Jul 2021 07:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Jul 2021 07:08 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव हो गया है। जहां बागपत में रालोद की प्रत्याशी ममता ने जीत हासिल की है तो वहीं बिजनौर, मुजफ्फरनगर और शामली में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की हैं।

विज्ञापन
UP Zila Panchayat Election: SP and RLD have a fight with BJP in western UP districts
बिजनौर में जीत के बाद खुशी मनाते भाजपा कार्यतर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमी यूपी के जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का बहुप्रतिक्षित चुनाव हो गया है। सबसे कांटे का मुकाबला बागपत में भाजपा और रालोद के बीच था। बागपत में भाजपा को आखिर हार का सामना ही करना पड़ा। यहां रालोद की प्रत्याशी ममता को 12 वोट मिले, जबकि भाजपा की प्रत्याशी बबली देवी को सिर्फ सात वोट मिले। एक वोट कैंसिल हो गया। वहीं बिजनौर जिले में भाजपा प्रत्याशी की जीत हो गई है।यहां भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप सिंह को 55 में से 30 वोट मिले, सपा गठबंधन प्रत्याशी चरणजीत सिंह कौर को 25 वोट मिले हैं। खास बात यह है कि साकेंद्र प्रताप सिंह लगातार दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष बने हैं। उधर, मुजफ्फरनगर और शामली में रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


बिजनौर में जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के केवल आठ सदस्य ही चुनाव जीतकर आए थे, वहीं सपा के 20, रालोद के चार, भाकियू के दो सदस्य जीते थे। इसके अलावा आजाद पार्टी के आठ, बसपा के पांच और अन्य निर्दलीय सदस्य जीते थे। वहीं सपा-रालोद गठबंधन संख्या बल और भाजपा सेंधमारी के सूत्र के आधार पर जीत का दावा कर रही थी। लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा अपनी रणनीति में कामयाब रही। भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप सिंह को कुल 30 वोट मिले, जबकि सपा गठबंधन प्रत्याशी चरणजीत सिंह कौर को 25 वोट मिले। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जिला पंचायत सदस्य सोनम चौधरी का वोट नहीं डाला गया। जिले में कुल 55 वोट डाले गए। सोनम चौधरी के पति ने सपा जिला अध्यक्ष और सपा विधायक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


वहीं शामली में भाजपा प्रत्याशी मधु ने जीत हासिल की है। मधु को 10 वोट मिले, जबकि सपा-रालोद प्रतयाशी अंजलि को नौ वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी एक वोट से विजयी हुई है। उधर, मुजफ्फरनगर में भाजपा के वीरपाल निरवाल जीते हैं। जिले में कुल 43 जिला पंचायत सदस्य जीतकर आए थे। बताया गया कि सिर्फ 34 वोट डाले गए। इनमें से 30 वोट भाजपा प्रत्याशी को मिले, जबकि विपक्ष के सत्येंद्र बालियान को मात्र चार वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में विपक्ष के प्रत्याशी सत्येंद्र बालियान ने प्रशासन पर सत्ता पक्ष के दबाव में आकर पार्टी बनकर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के आदेश के बावजूद वोटरों को सहायक उपलब्ध प्रशासन ने कराए हैं। यह सब मंत्री और विधायक के कहने पर किया गया है। सतेंद्र बालियान ने कहा कि इसकी शिकायत भी चुनाव आयोग से करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री संजीव बालियान अपने भाई को हराना चाहते हैं। इसके लिए वे सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।

विपक्ष ने प्रशासन पर सत्ता पक्ष के दबाव में आकर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाते हुए प्रकाश चौक पर हंगामा किया। इस दौरान विपक्ष के कार्यकर्ता और नेता कलेक्ट्रेट की ओर जाने लगे तो पुलिस ने प्रकाश चौक पर उन्हें रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इसी दौरान भारी संख्या में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की। वहीं भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश चौक पर बैरिकेडिंग को हटाकर कलेक्ट्रेट की ओर कूच करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस बीच दोनों और से जमकर जोर आजमाइश होती रही। आखिर में पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को पीछे धकेल दिया।

मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। मतदान कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में हुआ। सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक वोट डाले गए। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया। 

उधर, शामली में सपा-रालोद की संयुक्त उम्मीदवार अंजलि सुबह 11 बजते ही सपा नेता शेर सिंह राणा, रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन के साथ अपने समर्थित सदस्यों को लेकर कलेक्ट्रेट मतदान के लिए पहुंच गई थी। अंजलि समेत सपा रालोद के पक्ष में नौ सदस्य पहुंचे थे। वहीं 11.10 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका, जिसे लेकर सदस्यों ने नाराजगी जताई थी। वहीं भाजपा सदस्यों के सहायक उपलब्ध कराने के विरोध में रालोद नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर हंगामा किया। उनका आरोप है कि पढ़े-लिखे सदस्यों को भी हेल्पर उपलब्ध कराए गए।

बिजनौर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान से पहले खींचतान काफी रही। जहां कलक्ट्रेट में मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा का प्रबंधन किया गया था। वहीं दोनों दल मतदान से पहले वोटर्स को अपने पाले में लाने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे में गठबंधन की ओर से आरोप लगाए जा रहे थे कि उनके कुछ वोटर्स को बॉर्डर पर रोका जा रहा है।

आज यानी शनिवार सुबह करीब 11 बजे से मतदान हुआ और साढ़े तीन बजे तक परिणाम आ गया। बिजनौर में जिला पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 56 हैं। भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप सिंह और सपा गठबंधन प्रत्याशी चरनजीत सिंह कौर के बीच कड़ा मुकाबला था। मतदान से पहले दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे। लेकिन आखिर में भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र सिंह प्रताप की जीत हुई है। 
उधर, गठबंधन प्रत्याशी चरनजीत सिंह कौर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि पुलिस ने उनके पति व कुछ वोटर्स को बिजनौर बॉर्डर पर रोक लिया है। उन्होंने अधिकारियों से उन्हें छोड़ने की अपील की थी। वहीं दूसरी ओर भाजपा इसे दबाव बनाने की रणनीति बता रही थी। वहीं जिला पंचायत सदस्य सोनम के अपहरण के मामले में शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया गया कि वीडियो वायरल होने के बाद रिपोर्ट में और नाम बढ़ाए जा रहे हैं।

वहीं बागपत में भाजपा को हार का सामना ही करना पड़ा। यहां रालोद की प्रत्याशी ममता देवी ने भाजपा की प्रत्याशी बबली देवी को हराया है। ममता को 12 वोट मिले, जबकि भाजपा की प्रत्याशी बबली देवी को सिर्फ सात वोट मिले।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पश्चिमी यूपी की 14 सीटों में से 13 पर भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है। मेरठ से रामपुर तक बागपत को छोड़कर सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी घोषित हो गए हैं। छह सीटों पर शनिवार को भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। इससे पहले सात प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed